फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   jio ai smart glasses upi payment live translation unveiled at imc 2026 features

चश्मे से स्कैन होगा क्यूआर कोड: जियो के नए एआई स्मार्ट ग्लास से सिर्फ देखकर करें यूपीआई पेमेंट, जानें फीचर्स

Thu, 08 Oct 2026 10:26 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 08 Oct 2026 10:26 AM IST
सार

Jio AI Glasses: रिलायंस जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में अपने नए एआई स्मार्ट चश्मे पेश किए हैं। इनमें से एक मॉडल कैमरा और विजुअल एआई के साथ आएगा, जो यूजर के सामने मौजूद चीजों को समझ सकेगा। सबसे खास बात यह है कि चश्मे से QR कोड स्कैन कर बिना फोन निकाले UPI पेमेंट किया जा सकेगा। इसके अलावा, लाइव ट्रांसलेशन और कई भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी मिलेगा।

विज्ञापन
jio ai smart glasses upi payment live translation unveiled at imc 2026 features
जियो के स्मार्ट चश्मों में मिलेगी यूपीआई पेमेंट की सुविधा। - फोटो : रिलायंस जियो

विस्तार

डिजिटल इंडिया के दौर में तकनीक अब हमारी आंखों के सामने आ चुकी है। रिलायंस जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) में अपने नेक्स्ट-जेनरेशन एआई वियरेबल्स का जलवा बिखेरते हुए स्मार्ट एआई बड्स और बेहद एडवांस्ड स्मार्ट ग्लासेज (Smart Glasses) पेश किए हैं। आमतौर पर स्मार्ट ग्लासेज का इस्तेमाल लोग म्यूजिक सुनने, कॉलिंग या रील्स रिकॉर्ड करने के लिए करते हैं, लेकिन जियो ने इस नए गैजेट के साथ UPI पेमेंट का फीचर भी जोड़ दिया है।
विज्ञापन


दो मॉडल में आएंगे जियो स्मार्ट ग्लास
  • जियो ने स्मार्ट ग्लासेस के दो अलग-अलग मॉडल दिखाए हैं। पहला मॉडल ऑडियो पर फोकस करता है। इसमें कैमरा नहीं दिया गया है और स्पीकर्स की मदद से यूजर म्यूजिक सुनने, कॉल लेने और दूसरे ऑडियो फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेगा। इसका डिजाइन भी काफी हद तक सामान्य चश्मे जैसा रखा गया है।
  • विज्ञापन
  • दूसरा मॉडल ज्यादा एडवांस है। इसमें स्पीकर्स के साथ कैमरा और विजुअल एआई दिया गया है। यह कैमरा यूजर के सामने मौजूद चीजों को समझकर उससे जुड़ी जानकारी रियल टाइम में देने में सक्षम होगा। यानी चश्मा सिर्फ देखने का साधन नहीं रहेगा, बल्कि आसपास की चीजों को समझने में भी मदद करेगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

चश्मे से होगा UPI पेमेंट
जियो स्मार्ट ग्लास का सबसे दिलचस्प फीचर UPI पेमेंट है। जानकारी के मुताबिक, जियो और NPCI स्मार्ट चश्मों के जरिए UPI पेमेंट से जुड़े फीचर को फाइनल कर लिया है। इसके तहत यूजर को पेमेंट करने के लिए हर बार स्मार्टफोन निकालने की जरूरत नहीं होगी। चश्मे में मौजूद कैमरा QR कोड को स्कैन कर सकेगा और वॉयस कमांड की मदद से पेमेंट प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी। हालांकि, पेमेंट के दौरान ऑथेंटिकेशन कैसे होगा, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।




लाइव ट्रांसलेशन और एआई असिस्टेंट भी मिलेगा
  • जियो के दोनों स्मार्ट ग्लास मॉडल में एआई आधारित फीचर्स दिए जाएंगे। इनमें लाइव ट्रांसलेशन की सुविधा भी शामिल है। इसके अलावा कई भारतीय भाषाओं का सपोर्ट और एआई वॉयस असिस्टेंट मिलने की बात कही गई है।
  • कैमरा वाले मॉडल में विजुअल इंटेलिजेंस का फायदा भी मिलेगा। इसका मतलब है कि चश्मा यूजर के सामने मौजूद चीजों को पहचानकर उसके बारे में जानकारी देने में मदद कर सकता है।

कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत?
  • जियो ने अभी तक स्मार्ट ग्लासेस की आधिकारिक कीमत, बैटरी लाइफ और पूरी स्पेसिफिकेशन जारी नहीं की है। कंपनी की ओर से इन्हें इस साल के आखिर तक भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने की जानकारी दी गई है। माना जा रहा है कि नवंबर या दिसंबर में इनकी लॉन्चिंग हो सकती है।
  • फिलहाल सबसे बड़ा सवाल इनकी कीमत और UPI पेमेंट की सुरक्षा से जुड़ा है। जियो ने अभी ऑथेंटिकेशन सिस्टम, ट्रांजैक्शन लिमिट और सिक्योरिटी से जुड़ी तकनीकी जानकारी साझा नहीं की है। इन डिटेल्स का खुलासा आधिकारिक लॉन्च के समय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed