फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   Vivo X Fold 6 Launched India: 200MP ZEISS Camera, 6,900mAh Battery, 120Hz Displays

सैमसंग के फोल्डेबल फोन को टक्कर देने आया Vivo X Fold 6: प्रीमियम फीचर्स से है लैस, क्या आईफोन डुओ को देगा मात?

Tue, 06 Oct 2026 04:51 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 06 Oct 2026 04:51 PM IST
सार

वीवो ने अपना सबसे ताकतवर और प्रीमियम फोल्डेबल फोन Vivo X Fold 6 भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। 6,900mAh की विशाल बैटरी, 200MP ZEISS कैमरे और मीडियाटेक के फ्लैगशिप चिपसेट से लैस इस फोन की कितनी है? क्या 200MP कैमरे और सबसे बड़ी बैटरी वाला यह फोल्डेबल स्मार्टफोन सैमसंग, गूगल और एपल जैसी कंपनियों के प्रीमियम स्मार्टफोन्स को पछाड़ पाएगा? जानिए इस अल्ट्रा-प्रीमियम डिवाइस के फीचर, स्पेसिफिकेशंस और सेल डिटेल्स के बारे में...
 

विज्ञापन
Vivo X Fold 6 Launched India: 200MP ZEISS Camera, 6,900mAh Battery, 120Hz Displays
Vivo X Fold 6 लॉन्च - फोटो : vivo.com

विस्तार

सैमसंग और एपल को टक्कर देते हुए वीवो ने भारत में अपना नया प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत करीब 2,19,999 रखी है। फोन को सिर्फ एक कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है, जिसमें 12GB RAM के साथ 512GB स्टोरेज मिलती है। कंपनी ने इसे ऐसे प्रीमियम फोल्डेबल के तौर पर पेश किया है, जिसमें बड़ी स्क्रीन, दमदार प्रोसेसर, 200MP कैमरा और बड़ी बैटरी का कॉम्बिनेशन मिलता है। माना जा रहा है विवो एक्स फोल्ड 6 का मुकाबला एपल आईफोन डुओ, सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 8 अल्ट्रा और गूगल पिक्सल 11 प्रो फोल्ड से होगा।
विज्ञापन


सिर्फ एक वेरिएंट में आया Vivo X Fold 6
विवो ने एक्स फोल्ड 6 को भारत में केवल एक स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के साथ उतारा है। इसमें 12GB RAM और 512GB स्टोरेज दी गई है। फोन को दो कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। इनमें नेबुला टील और प्रिज्म ब्लैक शामिल हैं।
विज्ञापन

विवो एक्स फोल्ड 6 की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसकी पहली सेल 13 अक्तूबर से शुरू होगी। ग्राहक इसे विवो इंडिया ई-स्टोर, अमेज, फ्लिपकार्ट और पार्टनर रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Vivo X Fold 6 Launched India: 200MP ZEISS Camera, 6,900mAh Battery, 120Hz Displays
Vivo X Fold 6 लॉन्च - फोटो : vivo.com
8.02 इंच की बड़ी इनर स्क्रीन
विवो एक्स फोल्ड 6 में फोल्डेबल डिजाइन के साथ दो डिस्प्ले मिलते हैं। फोन की इनर स्क्रीन 8.02 इंच AMOLED है, जबकि बाहर की तरफ 6.51 इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया है।
दोनों स्क्रीन में अडैप्टिव 1Hz से 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इसका मतलब जरूरत के हिसाब से स्क्रीन का रिफ्रेश रेट बदल सकता है। डिस्प्ले की लोकल पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक है, जिससे तेज रोशनी में भी स्क्रीन को देखने में मदद मिलती है।

फोल्ड होने पर सिर्फ 9.40mm मोटाई
डिजाइन की बात करें तो फोल्ड होने पर विवो एक्स फोल्ड 6 का डायमेंशन 157.16 × 74.26 × 9.40 मिमी है। वहीं फोन को खोलने पर इसका डायमेंशन 157.16 × 145.66 × 4.40 मिमी हो जाता है। फोन का वजन करीब 228 ग्राम है। बिल्ड के मामले में इसे IP58 और IP59 डस्ट व वॉटर रेजिस्टेंस मिला है।

Vivo X Fold 6 Launched India: 200MP ZEISS Camera, 6,900mAh Battery, 120Hz Displays
Vivo X Fold 6 लॉन्च - फोटो : vivo.com
डाइमेंसिटी 9500 सुपर एडिशन प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के लिए Vivo X Fold 6 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 सुपर एडिशन चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 12GB LPDDR5X Ultra RAM मिलती है, जिसे फोल्डेबल अनुभव के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन एंड्रॉयड 17 आधारित OriginOS 7 पर चलता है। इसमें ओरिजिन वर्कबेंच और AI क्रॉस-एप ड्रैग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

200MP ZEISS कैमरा से लैस
कैमरा इस फोन की सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। विवो एक्स फोल्ड 6 में रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS के साथ 200MP का मेन कैमरा मिलता है। इसके साथ 50MP ZEISS टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। फोन में टेलीफोटो कैमरे के जरिए 100x डिजिटल जूम तक का सपोर्ट मिलता है। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए यह फोन 8K तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। 
साथ ही कैमरा और इमेज प्रोसेसिंग को संभालने के लिए इसमें V3+ इमेजिंग चिप दी गई है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के इनर और आउटर दोनों डिस्प्ले पर 20MP कैमरा दिया गया है।

Vivo X Fold 6 Launched India: 200MP ZEISS Camera, 6,900mAh Battery, 120Hz Displays
Vivo X Fold 6 लॉन्च - फोटो : vivo.com
6,900mAh की बड़ी बैटरी
इस फोन में 6,900mAh बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह भारत में लॉन्च हुए फोल्डेबल स्मार्टफोन में सबसे बड़ी बैटरी है। चार्जिंग के लिए फोन में 80W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा 40W वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है। यानी Vivo ने इस फोल्डेबल फोन में बड़ी स्क्रीन और हाई-एंड हार्डवेयर के साथ बैटरी क्षमता और चार्जिंग स्पीड पर भी खास ध्यान दिया है।

कितनी है कीमत?
  • कंपनी ने विवाे एक्स फोल्ड 6 की भारत में कीमत करीब 2,19,999 रखी गई है। यह सिर्फ 12GB RAM + 512GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा। इस कीमत और स्पेसिफिकेशंस के साथ फोन का मुकाबला एपल आईफोन डुओ, सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 8 अल्ट्रा और गूगल पिक्सल 11 प्रो फोल्ड से होगा।
  • विवो एक्स फोल्ड 6 की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है, जबकि इसकी पहली सेल 13 अक्तूबर से शुरू होगी। अब देखना होगा कि 200MP ZEISS कैमरा, 6,900mAh बैटरी और 120Hz वाली दो स्क्रीन से लैस यह फोल्डेबल फोन प्रीमियम सेगमेंट में कितना असर छोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed