फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Amazon Great Indian Festival Sale: Big Deals, iPhone 16, Galaxy S25 Ultra and More

स्मार्टफोन खरीदने का है प्लान?: अमेजन-फ्लिपकार्ट सेल में बंपर बचत का मौका, जानें किन मॉडल पर मिलेगा डिस्काउंट

Mon, 05 Oct 2026 05:10 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Mon, 05 Oct 2026 05:10 PM IST
सार

अगर आप इस फेस्टिव सीजन नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जानकारी आपके काम की हो सकती है। आठ अक्तूबर से अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की शुरुआत हो रही है, जहां स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट और भारी बचत का फायदा मिल सकता है। आइए जानते हैं अमेजन और फ्लिपकार्ट की बेस्ट स्मार्टफोन डील्स के बारे में...
 

विज्ञापन
Amazon Great Indian Festival Sale: Big Deals, iPhone 16, Galaxy S25 Ultra and More
जल्द शुरू होगी अमेजन-फ्लिपकार्ट की सेल - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए यह सेल काफी खास हो सकती है। अमेजन ने सेल से पहले ही कई स्मार्टफोन डील्स का टीजर जारी कर दिया है। इनमें सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा और आईफोन 16 जैसे प्रीमियम फोन शामिल हैं। कंपनी चुनिंदा स्मार्टफोन्स पर 45 हजार रुपये तक की बचत का दावा कर रही है।
विज्ञापन

हालांकि लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान Galaxy S25 Ultra और iPhone 16 की कीमतों पर है। इसके अलावा वनप्लस, सैमसंग और आईक्यूके कई दूसरे फोन भी कम कीमत में मिलने सकते हैं। हालांकि, कुछ फोन की बताई गई कीमतों में बैंक डिस्काउंट, कूपन या दूसरे ऑफर्स शामिल हो सकते हैं। इसलिए सेल लाइव होने के बाद अंतिम कीमत और शर्तें जरूर देखनी होंगी।
विज्ञापन


सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा पर कितनी की हो सकती है बचत?
  • सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा मॉडल अमेजन की इस सेल के सबसे बड़े आकर्षणों में से एक है। अमेजन के अनुसार, फोन की प्रभावी कीमत 84,999 रुपये रखी गई है। इसकी लॉन्च कीमत 1,29,999 रुपये थी। इस हिसाब से खरीदारों को करीब 45 हजार रुपये तक की बचत का फायदा मिल सकता है। अमेजन की मौजूदा जानकारी में 84,999 रुपये की कीमत का जिक्र है और इसमें पांच हजार रुपये का कूपन ऑफर भी शामिल बताया गया है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • हालांकि, 84,999 रुपये की यह कीमत किस तरह लागू होगी, यह समझना जरूरी है। टीजर में फ्लैट डिस्काउंट और कूपन ऑफर का जिक्र है। बैंक डिस्काउंट और दूसरे ऑफर्स अलग से लागू हो सकते हैं। इसलिए खरीदारों को सेल के दौरान पेमेंट से पहले ऑफर की पूरी शर्तें चेक करनी होंगी।
  • गैलेक्सी S25 अल्ट्रा अभी अमेजन पर 99,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। ऐसे में ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान इसकी कीमत में और कमी प्रीमियम सैमसंग फोन खरीदने वालों के लिए बड़ा आकर्षण हो सकती है।

आईफोन 16 भी मिल सकता है 71,999 रुपये में
  • एपल का आईफोन 16 भी अमेजन के सेल टीजर में शामिल है। ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान इसकी प्रभावी कीमत 71,999 रुपये होने की उम्मीद जताई जा रही है। यह ऑफर ऐसे समय में आया है जब भारत में आईफोन 16 की कीमत में बड़ा बदलाव हो चुका है। कंपोनेंट कॉस्ट बढ़ने के बाद इसकी कीमत 69,900 रुपये से बढ़ाकर 89,900 रुपये कर दी गई थी।
  • अगर अमेजन की बताई गई 71,999 रुपये की प्रभावी कीमत बिना किसी जटिल शर्त के उपलब्ध होती है, तो आईफोन 16 फिर से अपनी पुरानी कीमत के काफी करीब पहुंच जाएगा। टीजर में इस कीमत के साथ 10 प्रतिशत SBI बैंक डिस्काउंट का भी संकेत मिलता है। हालांकि, बैंक ऑफर की पात्रता, अधिकतम डिस्काउंट और दूसरी शर्तें सेल शुरू होने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट होंगी।

वनप्लस के इन फोन पर भी मिलेगी डील
  • अमेजन की सेल में सिर्फ प्रीमियम फोन ही नहीं, बल्कि वनप्लस के लोकप्रिय मॉडल भी कम कीमत में मिल सकते हैं। जैसे वनप्लस नॉर्ड 6 की प्रभावी कीमत 42,999 रुपये बताई गई है। इसकी मौजूदा रिटेल कीमत 46,999 रुपये है। अमेजन की आधिकारिक जानकारी में भी नॉर्ड 6 की 42,999 रुपये की कीमत का जिक्र है, जिसमें बैंक डिस्काउंट शामिल है।
  • वहीं, वनप्लस नॉर्ड CE 6 की प्रभावी कीमत 33,999 रुपये हो सकती है। अमेजन के अनुसार इसमें क्रेडिट कार्ड EMI के जरिए 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट शामिल है। यानी अगर आप 30-45 हजार रुपये के बजट में नया 5G फोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो वनप्लस के ये दोनों मॉडल भी इस सेल में ध्यान देने लायक हो सकते हैं।

गैलेक्सी A56 और iQOO Z11 पर भी ऑफर
  • सैमसंग का गैलेक्सी A56 भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में कम कीमत पर उपलब्ध हो सकता है। इसकी प्रभावी कीमत 31,999 रुपये बताई गई है। अमेजन की जानकारी के मुताबिक इस फोन पर 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया जा सकता है।
  • वहीं आईक्यू जेड 11 की प्रभावी कीमत 29,999 रुपये बताई गई है। यानी 30 हजार रुपये के आसपास का बजट रखने वाले खरीदारों के लिए भी सेल में कई विकल्प मौजूद रहेंगे।

फ्लिपकार्ट भी आईफोन पर दे रहा कड़ी टक्कर
  • अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के साथ फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल भी स्मार्टफोन खरीदारों के लिए खास रहने वाली है। फ्लिपकार्ट की ओर से आईफोन 17 256GB की सेल कीमत 84,999 रुपये बताई गई है। योग्य अतिरिक्त ऑफर्स के बाद इसकी प्रभावी कीमत 77,999 रुपये तक जा सकती है।
  • वहीं, आईफोन 15 की सेल कीमत 67,999 रुपये होगी। योग्य ऑफर्स का फायदा मिलने पर इसकी प्रभावी कीमत 63,999 रुपये तक पहुंच सकती है। इस तरह एपल फोन खरीदने वालों के लिए अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों की सेल में अलग-अलग ऑफर्स की तुलना करना फायदेमंद रहेगा।

कीमत के साथ इन ऑफर्स पर भी रखें नजर
ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में सिर्फ फोन की लिस्टेड कीमत ही नहीं, बल्कि बैंक ऑफर, कूपन, एक्सचेंज और ईएमआई जैसे फायदे भी अंतिम कीमत को बदल सकते हैं। अमेजन ने अपनी स्मार्टफोन डील्स में SBI कार्ड पर 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट और चुनिंदा फोन पर कूपन व नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स की जानकारी दी है। प्राइम मेंबर्स के लिए अतिरिक्त बचत भी उपलब्ध हो सकती है। इसलिए किसी फोन को खरीदने से पहले उसकी लिस्टेड कीमत, बैंक डिस्काउंट, कूपन और एक्सचेंज ऑफर को अलग-अलग देखना जरूरी होगा।


सेल लाइव होने पर ही साफ होगी अंतिम कीमत
अमेजन की ओर से जारी टीजर से साफ है कि इस बार प्रीमियम से लेकर मिड-रेंज स्मार्टफोन्स तक कई मॉडल पर आकर्षक डील मिलने वाली हैं। हालांकि, इन कीमतों में से कई इफेक्टिव प्राइजेस हैं। यानी इनमें बैंक डिस्काउंट, कूपन या दूसरे ऑफर्स शामिल हो सकते हैं। इसलिए सेल लाइव होने पर ही यह साफ होगा कि बिना किसी अतिरिक्त शर्त के ग्राहक को वास्तव में कितनी रकम चुकानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed