{"_id":"6ac36e3c1be2b5a18c049c73","slug":"apple-s-big-smart-home-push-new-home-hub-homepod-mini-apple-tv-could-launch-on-october-13-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल और अमेजन को मिलेगी टक्कर: जल्द लॉन्च हो सकता है एपल का पहला स्क्रीन वाला होम हब, जानिए क्या-क्या होगा खास","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
गूगल और अमेजन को मिलेगी टक्कर: जल्द लॉन्च हो सकता है एपल का पहला स्क्रीन वाला होम हब, जानिए क्या-क्या होगा खास
Mon, 05 Oct 2026 03:01 PM IST
जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Mon, 05 Oct 2026 03:01 PM IST
सार
आईफोन 18 सीरीज की सफल लॉन्चिंग के बाद अब एपल अपने स्मार्ट होम इकोसिस्टम को पूरी तरह बदलने की तैयारी में है। कंपनी जल्द होने वाले इवेंट में स्क्रीन वाले नए स्मार्ट होम हब, अपडेटेड हाेमपॉड मिनी और नए एपल टीवी से पर्दा उठा सकती है। आखिर यह इवेंट कब होगा और एपल के इन नए डिवाइस में क्या खास देखने को मिल सकता है? आइए जानते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
विस्तार
सितंबर में आईफोन 18 प्रो, आईफोन 18 प्रो मैक्स और आईफोन डुओ को दुनिया के सामने पेश करने के बाद एपल अब अपने दूसरे बड़े लॉन्च इवेंट की तैयारी कर रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार एपल 13 अक्तूबर 2026 को एक खास इवेंट आयोजित करने की तैयारी में है। रिपोर्ट के अनुसार, इस कार्यक्रम में कंपनी तीन प्रमुख डिवाइसेस स्क्रीन वाला स्मार्ट होम हब, नया होमपॉड मिनी और अपडेटेड एपल टीवी लॉन्च कर सकती है। इन तीनों ही गैजेट्स के केंद्र में सिरी एआई होने की संभावना है।
कब हो सकता है एपल का इवेंट?
फिलहाल सामने आई जानकारी के अनुसार एपल 13 अक्तूबर को एक इवेंट आयोजित करने की योजना में है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस दौरान तीन नए स्मार्ट होम प्रोडक्ट पेश कर सकती है एक स्क्रीन वाला नया स्मार्ट होम हब, नया होमपॉड मिनी और अपडेटेड एपल टीवी लॉन्च कर सकती है। यह सितंबर में हुए एपल के बड़े इवेंट के बाद कंपनी का पहला बड़ा प्रोडक्ट इवेंट होगा। हालांकि, 13 अक्तूबर की तारीख अभी रिपोर्ट्स पर आधारित है और कंपनी की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए इसे अभी पूरी तरह से सही नहीं माना जा सकता है।
स्क्रीन वाला स्मार्ट होम हब होगा सबसे बड़ा आकर्षण
कहा जा रहा है कि इस इवेंट में सबसे ज्यादा नजर एपल के नए स्मार्ट होम हब पर रहने की उम्मीद है। यह पहली बार होगा जब एपल स्मार्ट होम कंट्रोल के लिए स्क्रीन वाले एक अलग डिवाइस की दिशा में आगे बढ़ेगा। यह डिवाइस गूगल नेस्ट हब और अमेजन इको शो जैसे प्रोडक्ट्स को टक्कर दे सकता है। इसमें बिल्ट-इन डिस्प्ले होगा, जिस पर घर से जुड़ी अलग-अलग जानकारी और कंट्रोल्स दिखाई दे सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें S11 चिप दिए जाने की उम्मीद है। यह चिप डिवाइस को बेहतर परफॉर्मेंस देने के साथ सिरी एआई से जुड़े फीचर्स को सपोर्ट कर सकती है।
विज्ञापन
स्क्रीन पर दिखेंगे मौसम से लेकर म्यूजिक कंट्रोल तक
नए स्मार्ट होम हब की स्क्रीन का इस्तेमाल सिर्फ जानकारी दिखाने के लिए नहीं, बल्कि रोजमर्रा के कई कामों के लिए किया जा सकता है। इस पर मौसम की जानकारी, कैलेंडर इवेंट्स और म्यूजिक कंट्रोल्स जैसी चीजें दिखाई जा सकती हैं। यानी यह डिवाइस घर में एक तरह के स्मार्ट कंट्रोल सेंटर की भूमिका निभा सकता है।
इसके अलावा इसमें फेस टाइम कैमरा भी मिलने की उम्मीद है। ऐसे में यह सिर्फ स्मार्ट होम कंट्रोल डिवाइस नहीं रहेगा, बल्कि वीडियो कॉलिंग हब के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
एपल बना रहा है खास स्मार्ट होम ओएस
इसी के साथ एपल एक खास ऑपरेटिंग सिस्टम पर भी काम कर रहा है, जो मुख्य रूप से स्मार्ट होम कंट्रोल्स पर केंद्रित हो सकता है। इसका मतलब है कि कंपनी नए हब को अपने स्मार्ट होम इकोसिस्टम के लिए एक केंद्रीय डिवाइस के तौर पर विकसित कर रही है। रिपोर्ट्स में इस नए सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म को लेकर अलग-अलग जानकारियां सामने आई हैं, लेकिन इसका मुख्य फोकस स्मार्ट होम और सिरी एआई पर रहने की उम्मीद है।
HomePod mini को मिलेगा नया S11 चिप
एपल नए होमपॉड मिनी को भी लॉन्च कर सकता है। हालांकि, इसके मौजूदा डिजाइन में बहुत बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। सबसे बड़ा अपग्रेड इसके अंदर देखने को मिल सकता है। इसमें S11 चिप दिए जाने की उम्मीद है, जिससे परफॉर्मेंस बेहतर हो सकती है और Siri की प्रतिक्रिया पहले की तुलना में तेज हो सकती है।
इसके अलावा होमपॉड मिनी को एपल के स्मार्ट हाेम इकोसिस्टम के साथ ज्यादा मजबूत इंटीग्रेशन मिल सकता है। कंपनी इसमें नए कलर ऑप्शन्स भी पेश कर सकती है। यानी बाहर से डिवाइस काफी हद तक मौजूदा होमपॉड मिनी जैसा रह सकता है, लेकिन अंदर से इसमें महत्वपूर्ण अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।
नया एपल टीवी ज्यादा पावरफुल हो सकता है
तीसरा बड़ा लॉन्च अपडेटेड एपल टीवी हो सकता है। इसमें एपल परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने पर खास ध्यान दे सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए Apple TV में A19 या A19 Pro चिप दिए जाने की संभावना है। ज्यादा पावरफुल चिप से गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग जैसे कामों में बेहतर परफॉर्मेंस मिल सकती है।
इसके अलावा एपल टीवी में सिरी एआई का ज्यादा गहरा इंटीग्रेशन देखने को मिल सकता है। इससे वॉयस-कंट्रोल्ड नेविगेशन और स्मार्ट होम फंक्शन को बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी के साथ नए एपल टीवी में कुछ दूसरे हार्डवेयर बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। इनमें HDMI पास-थ्रू और रीडिजाइंड Siri Remote जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इन फीचर्स की अंतिम जानकारी Apple के आधिकारिक ऐलान के बाद ही स्पष्ट होगी।
तीनों डिवाइस में सिरी एआई सबसे खास
एपल के इस पूरे इवेंट की सबसे अहम कड़ी सिरी एआई हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार स्मार्ट होम हम, होमपॉड मिनी और एपल टीवी तीनों के केंद्र में Siri AI रहने की उम्मीद है। यानी एपल इन तीनों डिवाइस को अलग-अलग प्रोडक्ट के बजाय एक जुड़े हुए स्मार्ट होम इकोसिस्टम के हिस्से के तौर पर पेश कर सकता है।