फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पानी, धूल और झटके सब बेअसर: 8,000mAh बैटरी-IP69K रेटिंग के साथ ओप्पो ने लॉन्च किए दो फोन्स: क्या है इनमें खास?

Mon, 05 Oct 2026 04:02 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Mon, 05 Oct 2026 04:02 PM IST
सार

स्मार्टफोन इंडस्ट्री में अपनी एफ-सीरीज के दस साल पूरे होने पर ओप्पो ने दो नए दमदार स्मार्टफोन्स Oppo F35 Pro 5G और Oppo F35 5G भारत में पेश कर दिए हैं। 8,000mAh की विशाल बैटरी के साथ इन फोन्स में 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। इसके अलावा इनमें क्या खास मिला है? आइए जानते हैं इनके स्पेसिफिकेंशंस, बैंक ऑफर्स और कीमत के बारे में...

विज्ञापन
Oppo Launches F35 Pro & F35 5G India: Huge 8,000mAh Battery, IP69K Rating
ओप्पो के दो स्मार्टफोन्स लॉन्च - फोटो : oppo.com
अगर आप ऐसा फोन तलाश रहे हैं जिसमें बड़ी बैटरी के साथ दमदार सेल्फी कैमरा भी मिले, तो ओप्पो ने अपने नए F35 सीरीज के साथ एक दिलचस्प विकल्प पेश किया है। कंपनी ने एफ सीरीज के दस साल पूरे होने के मौके पर Oppo F35 Pro 5G और Oppo F35 5G को भारत में लॉन्च किया है। दोनों फोन में 5 -मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड फ्रंट कैमरा और 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। वहीं प्रो मॉडल में ज्यादा बेहतर डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और एडवांस्ड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। दोनों फोन तीन-तीन कलर ऑप्शन में आते हैं और 11 अक्तूबर से ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदे जा सकेंगे। आइए जानते हैं Oppo F35 Pro 5G और F35 5G की कीमत से लेकर फीचर्स और स्पेसिफिकेशन तक पूरी जानकारी।
Oppo Launches F35 Pro & F35 5G India: Huge 8,000mAh Battery, IP69K Rating
ओप्पो के दो स्मार्टफोन्स लॉन्च - फोटो : oppo.com
डिस्प्ले और डिजाइन: 1.5K AMOLED और 144Hz रिफ्रेश रेट का जलवा
दोनों मॉडल्स के डिस्प्ले और स्क्रीन परफॉर्मेंस में कुछ मुख्य अंतर देखने को मिलता है। 
ओप्पो F35 प्रो 5G: इसमें 6.78-इंच की 1.5K एमोलेड स्क्रीन दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। यह फुल-स्क्रीन ब्राइटनेस में 1,800 निट्स (Nits) तक जा सकती है और इसमें आँखों की सुरक्षा के लिए 2,160Hz PWM डिमिंग का इस्तेमाल किया गया है।
ओप्पो F35 5G (स्टैंडर्ड): इसमें 6.57-इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,400 निट्स की फुल-स्क्रीन ब्राइटनेस के साथ आती है।
कॉमन फीचर्स: दोनों ही स्मार्टफोन्स एडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करते हैं और गीली उंगलियों से इस्तेमाल करने के लिए रेनस्ट्रॉम टच तकनीक के साथ आते हैं।
Oppo Launches F35 Pro & F35 5G India: Huge 8,000mAh Battery, IP69K Rating
ओप्पो एफ 35 प्रो और ओप्पो एफ 35 - फोटो : oppo.com
प्रोसेसर और कूलिंग: डायमेंसिटी मैक्स चिपसेट का दमदार पावर
अगर आप गेमिंग और मल्टीटास्किंग करते हैं, तो यह फोन आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसे सुचारू बनाने के लिए ओप्पो ने दोनों फोन्स में मीडियाटेक के कस्टमाइज्ड चिपसेट्स का इस्तेमाल किया है:
ओप्पो एफ 35 प्रो 5G: यह मॉडल मीडियाटेक डायमेंसिटी 7360 मैक्स चिपसेट पर चलता है। कंपनी के मुताबिक, यह पिछली पीढ़ी की तुलना में CPU मल्टी-कोर परफॉर्मेंस में 30% और GPU परफॉर्मेंस में 35% तक का सुधार देता है। इसमें हैवी टास्क के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए 5,000mm² सुपरकूल वीसी वेपर चैंबर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Oppo Launches F35 Pro & F35 5G India: Huge 8,000mAh Battery, IP69K Rating
ओप्पो एफ 35 5G - फोटो : oppo.com
ओप्पो एफ 35 5G: स्टैंडर्ड मॉडल में मीडियाटेक डायमेंसिटी 6360 MAX चिपसेट दिया गया है, जो हीट मैनेजमेंट के लिए 4,300mm² सुपरकूल वीसी वेपर चैंबर के साथ आता है।
रैम, स्टोरेज व ओएस: F35 Pro में 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलती है, जबकि F35 में 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज का विकल्प है। दोनों डिवाइसेस कलरओएस 16 ऑपरेटिंग सिस्टम और इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हैं।
विज्ञापन
Oppo Launches F35 Pro & F35 5G India: Huge 8,000mAh Battery, IP69K Rating
ओप्पो एफ 35 प्रो 5G कैमरा - फोटो : oppo.com
कैमरा सेटअप: 50MP अल्ट्रा-वाइड सेल्फी और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग
फाेटोग्राफी लवर्स को यह फोन काफी आकर्षित कर सकता है, क्योंकि ओप्पो F35 सीरीज का सबसे बड़ा हाईलाइट इसका फ्रंट सेल्फी कैमरा है:
सेल्फी कैमरा (दोनों फोन्स में समान): दोनों मॉडल्स में 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 100-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू (FOV) के साथ आता है। इससे ग्रुप सेल्फी में ज्यादा लोग आसानी से आ जाते हैं। यह कैमरा ऑटोफोकस और एआई ऑटो वाइड-एंगल स्विच सपोर्ट करता है।
F35 Pro 5G रियर कैमरा: इसके पिछले हिस्से पर OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) और ऑटोफोकस वाला 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। यह फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K @ 30fps पर वीडियो शूटिंग कर सकता है। इसमें 50MP मेन कैमरा के साथ 2MP का पोर्ट्रेट डेप्थ सेंसर दिया गया है। यह फ्रंट और रियर कैमरों से 2.5K @ 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed