फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   Samsung Galaxy Buds On Launched Clip-On Design, TwinBoost Speakers, Galaxy AI Features

बिना कान में लगाए सुनें म्यूजिक: सैमसंग लाया अनोखे क्लिप-ऑन डिजाइन वाला Galaxy Buds On, जानें क्या-क्या है खास

Fri, 02 Oct 2026 05:00 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 02 Oct 2026 05:00 PM IST
सार

सैमसंग ने अपने ईयरफोन लाइनअप में बिल्कुल नए और अनोखे डिजाइन वाला गैलेक्सी बड्स ऑन लॉन्च कर दिया है। यह क्लिप-ऑन डिजाइन के साथ आता है, जिसे कान के अंदर डालने की जरूरत नहीं होती। इसमें 9.5 घंटे की दमदार बैटरी, ट्विनबूस्ट स्पीकर, तीन माइक्रोफोन और कई स्मार्ट गैलेक्सी एआई फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं इसकी सभी खासियत और कीमत के बारे में...
 

विज्ञापन
Samsung Galaxy Buds On Launched Clip-On Design, TwinBoost Speakers, Galaxy AI Features
सैमसंग गैलेक्सी बड्स ऑन - फोटो : Samsung

विस्तार

सैमसंग ने अपने गैलेक्सी बड्स लाइनअप में एक नया और अलग डिजाइन वाला वायरलेस ईयरफोन पेश किया है। गैलेक्सी बड्स ऑन को कंपनी ने पारंपरिक इन-ईयर डिजाइन से अलग क्लिप-ऑन डिजाइन के साथ लॉन्च किया है। इसे कान के अंदर डालने की बजाय कान के बाहर क्लिप की तरह लगाया जाता है। ओपन डिजाइन की वजह से म्यूजिक सुनते या कॉल करते समय आसपास की आवाजें भी सुनी जा सकती हैं। इसके अलावा इसमें 9.5 घंटे तक की बैटरी, ट्विनबूस्ट स्पीकर, तीन माइक्रोफोन और गैलेक्सी एआई से जुड़े कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं नए गैलेक्सी बड्स में और क्या खास है।
विज्ञापन


कान के अंदर नहीं लगाना होगा गैलेक्सी बड्स ऑन
यह इसकी सबसे बड़ी खासियत मानी जा रही है। गैलेक्सी बड्स ऑन का सबसे खास फीचर इसका क्लिप-ऑन डिजाइन है। इसे कान के अंदर डालने की जरूरत नहीं होती, बल्कि यह कान के बाहर की तरफ क्लिप की तरह फिट होता है।
विज्ञापन

सैमसंग ने इसे अलग-अलग तरह के कानों के आकार को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। कंपनी ने स्पीकर और बैटरी की जगह भी इसी हिसाब से तय की है।इसका चौड़ा कॉन्टैक्ट एरिया और एडजस्ट होने वाला बैंड ईयरफोन को चलते-फिरते समय अपनी जगह पर बनाए रखने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपन डिजाइन से आसपास की आवाज भी सुनाई देगी
साथ ही गैलेक्सी बड्स ऑन का डिजाइन कान को पूरी तरह बंद नहीं करता। ऐसे में म्यूजिक सुनते या कॉल करते समय आसपास की आवाजें भी सुनी जा सकती हैं। यह खास तौर पर बाहर सफर करने या चलते समय उपयोगी हो सकता है, क्योंकि यूजर म्यूजिक के साथ आसपास के माहौल पर भी ध्यान रख सकता है।

ट्विनबूस्ट स्पीकर से बेहतर साउंड का दावा
गैलेक्सी बड्स ऑन में सैमसंग के ट्विनबूस्ट स्पीकर दिए गए हैं। इसके साथ ऑटोमैटिक वॉल्यूम कंट्रोल भी मिलता है। यह फीचर आसपास मौजूद शोर के हिसाब से आवाज के लेवल को बदल सकता है।
ईयरफोन में ऑडियो लीकेज रिडक्शन तकनीक भी दी गई है। इसका काम ईयरफोन से बाहर निकलने वाली आवाज को कम करना है। इससे कैफे या लाइब्रेरी जैसी जगहों पर आसपास के लोगों को होने वाली परेशानी कम करने में मदद मिल सकती है।

कैसी है बैटरी क्षमता?
कंपनी के अनुसार, गैलेक्सी बड्स ऑन एक बार फुल चार्ज होने पर 9.5 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन S7 जेन 1 साउंड प्लेटफॉर्म और क्लास-डी एम्पलीफायर दिया गया है। हालांकि सैमसंग ने अभी ईयरफोन की बैटरी की पूरी क्षमता और चार्जिंग से जुड़ी सभी जानकारी सामने नहीं रखी है।

कॉलिंग के लिए तीन माइक्रोफोन
साथ ही कॉलिंग के लिए गैलेक्सी बड्स ऑन में तीन माइक्रोफोन दिए गए हैं। इसके साथ बोन-कंडक्शन बेस्ड वाॅइस पिकअप यूनिट सेंसर और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल किया गया है। इन फीचर्स की मदद से ईयरफोन यूजर की आवाज को आसपास मौजूद दूसरी आवाजों से अलग करने की कोशिश करता है।
कंपनी का कहना है कि तेज हवा या घर में चल रहे उपकरणों के शोर के बीच भी कॉल की आवाज को साफ रखने में यह सिस्टम मदद कर सकता है।

और कौन से स्मार्ट फीचर्स से लैस है या गैलेक्सी बड्स?
गैलेक्सी बड्स ऑन को कंपैटिबल गैलेक्सी एआई डिवाइस के साथ इस्तेमाल करने पर कई हैंड्स-फ्री फीचर्स मिलते हैं। यूजर अपनी आवाज के जरिए जेमिनी लाइव शुरू कर सकता है। इसके अलावा क्विक वाॅइस मेमो की मदद से नोट रिकॉर्ड किए जा सकते हैं।
इसमें  हेड गेस्चर्स फीचर भी दिया गया है। इसकी मदद से सिर के इशारे से कॉल उठाने, अलार्म बंद करने और मैसेज नोटिफिकेशन देखने जैसे काम किए जा सकते हैं।

गैलेक्सी फोन में कैसे कनेक्ट होगा?
गैलेक्सी बड्स ऑन का चार्जिंग केस खोलने पर यह कंपैटिबल गैलेक्सी स्मार्टफोन और टैबलेट से कनेक्ट हो सकता है। यूजर फोन की सेटिंग्स या क्विक पैनल से ही ईयरफोन का वॉल्यूम और इक्वलाइजर बदल सकेगा। इसके लिए हर बार गैलेक्सी वियरेबल एप खोलने की जरूरत नहीं होगी।

कितनी है गैलेक्सी बड्स ऑन की कीमत?
सैमसंग गैलेक्सी बड्स ऑनकी कीमत 2,99,000 कोरियन वॉन रखी गई है। भारतीय करेंसी के हिसाब से यह करीब 21 हजार रुपये बैठती है। इसकी बिक्री सबसे पहले दक्षिण कोरिया में 27 अक्तूबर से शुरू होगी। वहां यह फिलहाल ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा। इसके बाद सैमसंग इसे दूसरे देशों में भी लॉन्च करेगा।


कुछ जरूरी स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आए
कंपनी ने गैलेक्सी बड्स ऑन के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन अभी शेयर नहीं किए हैं। इनमें ड्राइवर की पूरी जानकारी, ब्लूटूथ वर्जन, सपोर्टेड ऑडियो कोडेक्स और बैटरी-चार्जिंग से जुड़ी डिटेल शामिल हैं। इनकी ज्यादा जानकारी दक्षिण कोरिया में 27 अक्तूबर से बिक्री शुरू होने के बाद सामने आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed