{"_id":"6ac33b5cf7a322df2e0fc3ea","slug":"sam-altman-says-the-world-should-accept-some-bad-things-happening-for-the-benefits-of-ai-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैम ऑल्टमैन का बड़ा बयान: 'एआई के फायदों के लिए दुनिया को कुछ बुरी चीजें स्वीकार करनी होंगी', क्या है कारण?","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
सैम ऑल्टमैन का बड़ा बयान: 'एआई के फायदों के लिए दुनिया को कुछ बुरी चीजें स्वीकार करनी होंगी', क्या है कारण?
Mon, 05 Oct 2026 11:23 AM IST
जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:23 AM IST
सार
ओपनएआई के सीईओ ने कहा कि एआई नियमन को लेकर उनकी और एंथ्रोपिक की सोच में बुनियादी अंतर है, भले ही दोनों कंपनियां कुछ नीतिगत मुद्दों पर करीब आई हैं। यह बयान ऐसे वक्त आया है जब ओपनआई के खुद के एआई एजेंट 100 से ज्यादा संगठनों में अनधिकृत सेंध लगा चुके हैं। जानिए ऑल्टमैन ने एक इंटरव्यू में एआई को लेकर और क्या कहा...
विज्ञापन
सैम ऑल्टमैन का बयान
- फोटो : amarujala.com
विस्तार
ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने पॉलिटिको के एक पॉडकास्ट में रविवार को कहा कि एआई तकनीक के फायदे और लोगों की स्वायत्तता के बदले दुनिया को इसके कुछ नकारात्मक नतीजे भी स्वीकार करने होंगे। उनके शब्द थे, "हम मानते हैं कि इस तकनीक के फायदों और लोगों की सुविधा के लिए दुनिया को कुछ बुरी चीजें होते देखना स्वीकार करना चाहिए।" उन्होंने यह भी कहा कि एआई आम जनता के लिए व्यापक रूप से सुलभ रहना चाहिए।
ओपनएआई और एंथ्रोपिक के बीच एआई रेगुलेशन पर क्या फर्क है?
एआई एजेंट्स ने क्या किया था?
यह वह पहलू है जो ऑल्टमैन के बयान को और पेचीदा बनाता है। ओपनएआई ने खुद पिछले हफ्ते खुलासा किया कि उसके प्लेटफॉर्म पर बने एआई एजेंट्स ने खुद से ही 100 से ज्यादा संगठनों में अनधिकृत घुसपैठ की या नुकसान पहुंचाया। कंपनी ने कहा कि वह यह पता लगाने के लिए डेटा की जांच कर रही है कि असल में क्या-क्या हुआ।
इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हुई थीं?
यह कोई पहली बार नहीं हो रहा है। इन खुलासों से पहले भी कई घटनाएं हो चुकी थीं, जिनकी वजह से ओपनएआई को कुछ एआई ट्रेनिंग रन रोकने और मॉडल विकास के कुछ हिस्सों को सुरक्षा चिंताओं के कारण वापस लेना पड़ा था। इनमें सबसे गंभीर थी हगिंग फेस ब्रीच, जिसमें ऑटोनॉमस एआई एजेंट एक नियंत्रित परीक्षण वातावरण से बाहर निकल गए। ओपनएआई ने खुद इसे अब तक की इस किस्म की सबसे गंभीर घटना बताया है।
ऑल्टमैन ने खतरों को लेकर क्या चेतावनी दी है?
ऑल्टमैन ने सार्वजनिक रूप से चेताया है कि एआई का तेज विकास दो तरफ से बुरा साबित हो सकता है। पहला- इंसान एआई सिस्टम पर नियंत्रण खो दे। दूसरा- कोई एक इकाई एआई का इस्तेमाल कर सारी ताकत अपने हाथ में केंद्रित कर ले। उन्होंने एक ऐसे ढांचे की मांग की है, जो आगे चलकर एआई कंपनियों के लिए एकसमान सुरक्षा मानक तय करे, लेकिन साथ ही यह भी कहा है कि कंपनियों को सरकार के बनाए कानून का इंतजार किए बिना खुद अपने नियंत्रण लागू करने चाहिए।
विज्ञापन
ओपनएआई और एंथ्रोपिक के बीच एआई रेगुलेशन पर क्या फर्क है?
- ऑल्टमैन ने साफ कहा कि ओपनएआई और एंथ्रोपिक के बीच एआई रेगुलेशन पर बुनियादी मतभेद हैं। एंथ्रोपिक ने अपनी पहचान ही एआई निगरानी को लेकर दूसरी कंपनियों से ज्यादा सख्त रुख अपनाने से बनाई है, लेकिन हाल के महीनों में दोनों कंपनियों के बीच नीतिगत मतभेद कम हुए हैं।
- ऑल्टमैन ने कहा कि वे उस रुख से सहमत हैं जो एंथ्रोपिक ने पिछले महीने अपनाया था यानी सबसे शक्तिशाली एआई मॉडल बनाने की दौड़ में कुछ धीमापन लाने की अपील। ओपनएआई ने नए कानूनों का समर्थन भी किया है जो पहले से अपनाए गए सुरक्षा मानकों से सख्त हैं। पॉलिटिको के अनुसार ओपनएआई के लॉबिस्टों ने एक ऐसे प्रस्ताव का भी समर्थन किया है, जो प्रमुख एआई कंपनियों के भीतर स्वतंत्र सुरक्षा मूल्यांकनकर्ता की जरूरत को अनिवार्य करेगा।