फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Meta Privacy, Find Out Which Websites Share Your Activity With Facebook and Instagram

मेटा तक पहुंच रही आपकी वेबसाइट एक्टिविटी? इन सेटिंग्स से देखें कौन कर रहा डेटा शेयर, जानें बंद करने का तरीका

Sun, 04 Oct 2026 01:24 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sun, 04 Oct 2026 01:24 PM IST
सार

क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि ऑनलाइन कोई प्रोडक्ट सर्च करते ही फेसबुक या इंस्टा पर उसी के विज्ञापन दिखने लगते हैं? दरअसल, आपके स्मार्टफोन में मौजूद एप्स आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी मेटा के साथ शेयर करते हैं। आइए जानते हैं कि कौन-सी वेबसाइट्स आपका डेटा शेयर कर रही हैं और कैसे इस डेटा शेयरिंग या ट्रैकिंग को बंद किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे...
 

विज्ञापन
Meta Privacy, Find Out Which Websites Share Your Activity With Facebook and Instagram
थर्ड-पार्टी एप्स चुपके से भेज रहे हैं आपका डेटा - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

चाहे आप फेसबुक या इंस्टाग्राम का सीधे इस्तेमाल कर रहे हों या नहीं, लेकिन इंटरनेट पर दूसरी वेबसाइट्स और एप्स पर की गई आपकी कई एक्टिविटीज की जानकारी मेटा तक आसानी से पहुंच सकती है। जैसे मान लीजिए, अगर आप किसी ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर से जूते या कोई अन्य सामान खरीदते हैं या सिर्फ देखते भी हैं, तो वह वेबसाइट आपकी एक्टिविटी फेसबुक के साथ शेयर कर सकती है। इसके बाद जब भी आप अपना सोशल मीडिया अकाउंट खोलेंगे, तो आपको उसी उत्पाद से जुड़े विज्ञापन दिखाई देने लगते हैं।
विज्ञापन

अच्छी बात यह है कि मेटा यूजर्स को ऐसी एक्टिविटीज की जानकारी देखने, मैनेज करने और इस डेटा ट्रैकिंग को बंद करने का विकल्प प्रदान करता है। आइए जानते हैं पूरा प्रोसेस क्या है...
विज्ञापन


कौन-सी वेबसाइट भेज रही है मेटा को आपकी एक्टिविटी?
इसके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि आखिर कौन-सी वेबसाइट आपकी एक्टिविटी को शेयर कर रही हैं। तो फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों पर योर एक्टिविटी ऑफ मेटा टेक्नोलॉजीज (Your Activity Off Meta Technologies) नाम का ऑप्शन मिलता है। इसकी मदद से यूजर्स उन कंपनियों और अकाउंट्स की जानकारी देख सकते हैं, जिन्होंने उनकी एक्टिविटी मेटा के साथ शेयर की है। यानी अगर आपने किसी वेबसाइट या एप पर कुछ एक्टिविटी की है और वह जानकारी मेटा के साथ शेयर की गई है, तो संबंधित अकाउंट या कंपनी यहां दिखाई दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक पर कैसे देखें Your Activity Off Meta Technologies?
फेसबुक में अपनी एक्टिविटी देखने के लिए प्रोफाइल आइकन पर जाएं। इसके बाद सेटिंग्स एंड प्राइवेसी पर क्लिक करें और फिर सेटिंग्स में जांए। अब इसके बाद अकाउंट सेंटर खोलें और योर इंफॉर्मेशन एंड परमिशंस में जाएं। यहां आपको योर एक्टिविटी ऑफ मेटा टेक्नोलॉजीज  का विकल्प मिलेगा।
इस सेक्शन में यूजर्स देख सकते हैं कि किन कंपनियों, ब्रांड्स या दूसरे अकाउंट्स ने उनकी एक्टिविटी की जानकारी मेटा के साथ शेयर की है।

इंस्टाग्राम पर भी देख सकते हैं एक्टिविटी
इंस्टाग्राम पर भी इसी तरह अपनी ऑफ-मेटा एक्टिविटी की जानकारी देखी जा सकती है। इसके लिए अकाउंट सेंटर के जरिए योर इंफॉर्मेशन एंड परमिशंस में जाना होगा। यहां अब आपको योर एक्टिविटी ऑफ मेटा टेक्नोलॉजीज का विकल्प मिलेगा।
इस सेक्शन में आप उन कंपनियों, ब्रांड्स या दूसरे अकाउंट्स को देख सकते हैं, जिन्होंने आपकी एक्टिविटी की जानकारी मेटा के साथ शेयर की है।

किसी एक अकाउंट की एक्टिविटी कैसे हटाएं?
अगर रिसेंट एक्टिविटी में आपको कोई ऐसा अकाउंट दिखाई देता है, जिसकी एक्टिविटी को फेसबुक से डिस्कनेक्ट करना चाहते हैं, तो आप उस खास अकाउंट को चुनकर डिस्कनेक्ट कर सकते हैं। इससे आप किसी एक वेबसाइट या अकाउंट की एक्टिविटी को अलग से मैनेज कर सकते हैं।

एक साथ कई अकाउंट्स की एक्टिविटी कैसे हटाएं?
अगर आप एक साथ कई अकाउंट्स की एक्टिविटी हटाना चाहते हैं, तो डिस्कनेक्ट स्पेसिफिक एक्टिविटी ऑप्शन का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं अगर आप पुरानी सभी एक्टिविटी को हटाना चाहते हैं, तो क्लियर प्रीवियस एक्टिविटी का विकल्प मौजूद है। इसकी मदद से पहले शेयर की गई एक्टिविटी को हटाने का विकल्प मिलता है।

आगे से एक्टिविटी शेयर होने से कैसे रोकें?
अगर आप चाहते हैं कि आगे से इस तरह की एक्टिविटी मेटा के साथ शेयर न हो, तो मैनेज फ्यूचर एक्टिविटी में जाकर डिस्कनेक्ट फ्यूचर एक्टिविटी चुना जा सकता है। इस तरह यूजर्स अपनी भविष्य की एक्टिविटी को डिस्कनेक्ट करने की सेटिंग बदल सकते हैं।

प्राइवेसी चेकअप से भी बदल सकते हैं सेटिंग्स
इसके अलावा फेसबुक का प्राइवेसी चेकअप टूल भी डेटा और प्राइवेसी से जुड़ी सेटिंग्स देखने और बदलने का विकल्प देता है। इसमें आप यह तय कर सकते हैं कि आपकी प्रोफाइल की जानकारी, जैसे फोन नंबर, ईमेल और बर्थ डेट, कौन देख सकता है।
प्राइवेसी चेकअप में एप्स एंड वेबसाइट्स से जुड़े विकल्प भी मिलते हैं। यहां उन एप्स और वेबसाइट्स को हटाने का ऑप्शन मौजूद है, जहां आपने फेसबुक अकाउंट से साइन इन किया था।

विज्ञापनों में इस्तेमाल होने वाली जानकारी भी करें मैनेज
इसी प्राइवेसी सेटिंग्स में विज्ञापनों से जुड़े विकल्प भी मौजूद हैं। इनके जरिए यूजर्स यह मैनेज कर सकते हैं कि फेसबुक विज्ञापन दिखाने के लिए किन जानकारियों का इस्तेमाल करे। इसलिए अगर आपको लगता है कि दूसरी वेबसाइट्स पर आपकी एक्टिविटी के आधार पर आपको बार-बार किसी खास तरह के विज्ञापन दिखाई दे रहे हैं, तो इन सेटिंग्स को चेक करना उपयोगी हो सकता है।

अपनी मेटा प्राइवेसी सेटिंग्स को समय-समय पर करें चेक
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि दूसरी वेबसाइट्स और एप्स पर की गई एक्टिविटी की जानकारी मेटा तक पहुंच सकती है और उसका इस्तेमाल अलग-अलग अनुभवों या विज्ञापनों के लिए किया जा सकता है। ऐसे में यूजर्स के लिए यह जानना जरूरी है कि कौन-सी कंपनियां उनकी एक्टिविटी शेयर कर रही हैं।

मेटा टेक्नोलॉजीज से आपकी एक्टिविटी और प्राइवेसी चेकअप जैसे विकल्पों की मदद से आप इस जानकारी को देख सकते हैं और उपलब्ध सेटिंग्स के जरिए अपनी एक्टिविटी को डिस्कनेक्ट या मैनेज कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed