फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   Bluetooth Keeps Disconnecting? Know 5 Common Reasons, How Fix Connection

टिप्स: क्या आपका ब्लूटूथ भी बार-बार हो रहा है डिस्कनेक्ट? जानें पांच कारण और मिनटों में ठीक करने के आसान तरीके

Sat, 03 Oct 2026 04:34 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sat, 03 Oct 2026 04:34 PM IST
सार

क्या आपके वायरलेस ईयरबड्स या स्मार्टवॉच भी बार-बार डिस्कनेक्ट हो जाते हैं? कॉल पर बात करते समय ब्लूटूथ कनेक्शन टूटना काफी परेशानी भरा हो सकता है। ऐसे में सवाल है कि आखिर बार-बार कनेक्शन टूटने की वजह क्या है और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है? आइए जानते हैं इसके बारे में...
 

विज्ञापन
Bluetooth Keeps Disconnecting? Know 5 Common Reasons, How Fix Connection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

क्या आपके फोन से कनेक्ट ब्लूटूथ ईयरबड्स, स्पीकर या स्मार्टवॉच बार-बार डिस्कनेक्ट हो रहे हैं? कई बार ब्लूटूथ को ऑफ करके दोबारा ऑन करने या डिवाइस को फिर से पेयर करने से समस्या ठीक हो जाती है, लेकिन अगर इसके बाद भी बार-बार यह समस्या आ रही है, तो ज्यादा दूरी, आसपास मौजूद वायरलेस डिवाइस का इंटरफेरेंस, कम बैटरी और पुराने ब्लूटूथ डिवाइस जैसी कई वजहें इसके लिए जिम्मेदार हो सकती हैं। आइए जानते हैं ब्लूटूथ बार-बार डिस्कनेक्ट होने की पांच बड़ी वजहें क्या हो सकती हैं...
विज्ञापन


1. दोनों डिवाइस के बीच ज्यादा दूरी
ब्लूटूथ कनेक्शन टूटने की सबसे आम वजह दोनों डिवाइस के बीच ज्यादा दूरी हो सकती है। आमतौर पर ब्लूटूथ की रेंज करीब 33 फीट तक होती है, हालांकि नए ब्लूटूथ वर्जन में इससे ज्यादा रेंज भी मिल सकती है। अगर आप फोन से कनेक्ट ब्लूटूथ स्पीकर या किसी दूसरे डिवाइस से काफी दूर चले जाते हैं, तो सिग्नल कमजोर होकर कनेक्शन टूट सकता है।
विज्ञापन

सिर्फ दूरी ही नहीं, बल्कि दोनों डिवाइस के बीच मौजूद दीवार या दूसरी बड़ी चीजें भी ब्लूटूथ सिग्नल को प्रभावित कर सकती हैं। ऐसे में दोनों डिवाइस को पास लाकर देखें। कई बार सिर्फ ब्लूटूथ डिवाइस की जगह बदलने से भी कनेक्शन बेहतर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. आसपास के डिवाइस से हो रहा इंटरफेरेंस
ब्लूटूथ 2.4GHz फ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल करता है। इसी फ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल कई वाई-फाई और दूसरे वायरलेस डिवाइस भी करते हैं। ऐसे में आसपास बहुत सारे वायरलेस डिवाइस होने पर सिग्नल में परेशानी आ सकती है। हालांकि ब्लूटूथ में फ्रीक्वेंसी हॉपिंग तकनीक होती है, जो लगातार अलग-अलग फ्रीक्वेंसी के बीच स्विच करती रहती है। इसलिए सिर्फ वाई-फाई की वजह से ब्लूटूथ कनेक्शन में परेशानी होना बहुत आम नहीं है। फिर भी अगर आपको लगता है कि Wi-Fi की वजह से समस्या हो रही है, तो ब्लूटूथ डिवाइस को वाई-फाई राउटर से थोड़ा दूर ले जाकर देखें। जरूरत पड़ने पर राउटर को रीस्टार्ट करके भी जांच कर सकते हैं।

3. ब्लूटूथ डिवाइस किसी दूसरे फोन से कनेक्ट हो रहा है
कई ब्लूटूथ डिवाइस एक समय में सिर्फ एक डिवाइस से कनेक्ट हो सकते हैं। कुछ डिवाइस पहले से पेयर किए गए फोन को प्राथमिकता भी देते हैं। मान लीजिए आपने ब्लूटूथ स्पीकर को अपने फोन से कनेक्ट किया है, लेकिन वह पहले किसी दूसरे फोन से भी पेयर था। अगर वह दूसरा फोन आसपास मौजूद है, तो स्पीकर उससे दोबारा कनेक्ट होने की कोशिश कर सकता है। ऐसे में आपके फोन का ब्लूटूथ कनेक्शन टूट सकता है।
इस समस्या से बचने के लिए उन पुराने डिवाइस को ब्लूटूथ लिस्ट से हटा दें, जिनसे अब आप कनेक्ट नहीं करते हैं। इससे ब्लूटूथ डिवाइस के गलत फोन से अपने आप कनेक्ट होने की संभावना कम हो जाएगी।

4. कम बैटरी या पुराना ब्लूटूथ वर्जन
इसके अलावा ब्लूटूथ डिवाइस की बैटरी बहुत कम होने पर भी कनेक्शन में परेशानी आ सकती है। कम बैटरी की स्थिति में डिवाइस का सिग्नल कमजोर हो सकता है और ब्लूटूथ बार-बार डिस्कनेक्ट हो सकता है।
इसलिए अगर ब्लूटूथ ईयरबड्स, स्पीकर, स्मार्टवॉच या कोई दूसरा डिवाइस बार-बार डिस्कनेक्ट हो रहा है, तो सबसे पहले उसकी बैटरी चेक करें। पुराना ब्लूटूथ वर्जन भी कनेक्शन की समस्या की वजह हो सकता है। पुराने डिवाइस में नए मॉडल की तुलना में कम रेंज और कनेक्शन स्थिरता मिल सकती है। अगर आपका ब्लूटूथ डिवाइस काफी पुराना है, तो नए मॉडल पर अपग्रेड करने से समस्या दूर हो सकती है।

5. पुराना ब्लूटूथ डिवाइस अभी भी फोन से जुड़ा है
अगर आपने पुराना ब्लूटूथ डिवाइस बदलकर नया मॉडल लिया है, तो कभी-कभी फोन पुराने डिवाइस से कनेक्ट होने की कोशिश करता रहता है। जैसे मान लीजिए, अगर आपने पुरानी स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड को नए मॉडल से बदल दिया है, लेकिन पुराना डिवाइस अभी भी फोन की ब्लूटूथ लिस्ट में मौजूद है, तो फोन उसके आसपास आने पर उससे कनेक्ट होने की कोशिश कर सकता है। इससे नए डिवाइस का कनेक्शन प्रभावित हो सकता है।
इसलिए जब आप किसी पुराने ब्लूटूथ डिवाइस का इस्तेमाल बंद कर दें, तो उसे फोन की ब्लूटूथ लिस्ट से हटा देना बेहतर माना जाता है।

ब्लूटूथ कनेक्शन को ऐसे रखें स्थिर
  • अगर ब्लूटूथ बार-बार डिस्कनेक्ट हो रहा है, तो सबसे पहले दोनों डिवाइस को पास लाकर देखें। इसके बाद दोनों के बीच मौजूद दीवार या दूसरी बड़ी चीजों को हटाकर जांच करें।
  • आसपास मौजूद पुराने ब्लूटूथ डिवाइस को भी डिस्कनेक्ट या रिमूव कर दें। इसके अलावा दोनों डिवाइस की बैटरी चेक करें और जरूरत पड़ने पर ब्लूटूथ को ऑफ करके दोबारा ऑन करें।
  • अगर डिवाइस काफी पुराना है, तो उसका ब्लूटूथ वर्जन भी समस्या की वजह हो सकता है। इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर ब्लूटूथ कनेक्शन को ज्यादा स्थिर बनाया जा सकता है और बार-बार डिस्कनेक्ट होने की परेशानी को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed