{"_id":"6ac1f1f985ff78252f0daa75","slug":"ai-agents-need-your-data-how-safe-share-emails-documents-financial-details-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"AI एजेंट्स को दे रहे हैं ईमेल डेटा का एक्सेस?: एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें क्या है सुरक्षित तरीका","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
AI एजेंट्स को दे रहे हैं ईमेल डेटा का एक्सेस?: एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें क्या है सुरक्षित तरीका
Sun, 04 Oct 2026 11:58 AM IST
जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:58 AM IST
सार
क्या आप भी अपने ईमेल, बैंकिंग डिटेल्स या पर्सनल डॉक्यूमेंट्स का एक्सेस एआई एजेंट्स को देते हैं? अगर हां, तो यह आपके डेटा की सुरक्षा के लिए जोखिम भरा हो सकता है। आइए जानते हैं एआई एजेंट्स को संवेदनशील जानकारी का एक्सेस देने से क्या खतरे हो सकते हैं, प्रॉम्प्ट इंजेक्शन क्या है और डेटा प्राइवेसी को लेकर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
विस्तार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब सवालों के जवाब देने से कहीं आगे निकल चुका है। आज के एआई एजेंट्स ऐसे ऑटोनॉमस टूल्स बन चुके हैं, जो बिना ज्यादा मानवीय हस्तक्षेप के बड़े-बड़े काम निपटा रहे हैं। ये दस्तावेज विश्लेषण करने, शेड्यूल मैनेज करने, ईमेल एक्सेस करने और वर्कफ्लो को ऑटोमेट करने जैसी जटिल प्रक्रियाएं खुद ब खुद पूरी कर लेते हैं। हालांकि, इन एआई एजेंट्स की बढ़ती क्षमताओं के साथ एक बड़ी चिंता भी तेजी से उभर रही है, अपने पर्सनल, संवेदनशील और वित्तीय डेटा को इन एआई एजेंट्स के साथ शेयर करना कितना सुरक्षित है?
एआई एजेंट्स को एक्सेस देने के बड़े जोखिम
एक्सपर्ट्स के अनुसार किसी भी बड़े या विस्तृत काम को पूरा करने के लिए एआई एजेंट्स को अक्सर यूजर्स से काफी सारे डेटा की जरूरत पड़ती है। इनमें पर्सनल और ऑफिशियल ईमेल, निजी और आधिकारिक दस्तावेज, कस्टमर डिटेल्स और कंपनी के अंदरूनी गोपनीय विवरण शामिल है। विशेषज्ञों का मानना है कि एआई एजेंट को इस स्तर का व्यापक एक्सेस देना कई चीजों को सीधे जोखिम में डाल देता है, जिससे प्राइवेसी में सेंध लग सकती है।
डेटा प्राइवेसी के लिए किन बातों का ध्यान रखें?
अपने पर्सनल डेटा को सुरक्षित बनाए रखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी यही है कि एआई एजेंट को केवल उसी जानकारी या एप्लिकेशन का एक्सेस होना चाहिए जो उसके असाइन किए गए काम (Task) को पूरा करने के लिए बेहद जरूरी हो।
विज्ञापन
बैंकिंग आईडी और पासवर्ड पर बरतें सख्त सावधानी
यूजर्स को बैंकिंग आईडी, पासवर्ड, पिन या अन्य महत्वपूर्ण वित्तीय जानकारी एआई एजेंट्स के साथ शेयर करते समय अत्यधिक सतर्क रहना चाहिए। जब तक कि ऐसा करना बहुत ही जरूरी न हो या काम पूरा करने का यह आखिरी विकल्प न बचे, तब तक किसी भी एआई टूल में अपनी वित्तीय जानकारी डालने से बचें।
प्रॉम्प्ट इंजेक्शन: एआई एजेंट्स का सबसे बड़ा खतरा
आजकल एआई एजेंट्स के सामने सबसे गंभीर और बड़ी समस्याओं में से एक प्रॉम्प्ट इंजेक्शन अटैक है।
एआई एजेंट्स का इस्तेमाल करते समय कैसे रहें सुरक्षित?
एआई एजेंट्स के साथ सुरक्षित रूप से इंटरैक्ट करने और अपने पर्सनल और आधिकारिक डेटा को सेफ रखने के लिए इन बातों का ध्यान रखें:

- पूरे अकाउंट का एक्सेस न दें: किसी भी एआई एजेंट को पूरे ईमेल अकाउंट या कंपनी डेटाबेस का अनलिमिटेड एक्सेस देने से यूजर्स को पूरी तरह बचना चाहिए।
- जरूरत के हिसाब से शेयरिंग: डेटा का केवल वही हिस्सा या फाइल शेयर करें जहां आपको एआई की मदद की जरूरत है।
बैंकिंग आईडी और पासवर्ड पर बरतें सख्त सावधानी
यूजर्स को बैंकिंग आईडी, पासवर्ड, पिन या अन्य महत्वपूर्ण वित्तीय जानकारी एआई एजेंट्स के साथ शेयर करते समय अत्यधिक सतर्क रहना चाहिए। जब तक कि ऐसा करना बहुत ही जरूरी न हो या काम पूरा करने का यह आखिरी विकल्प न बचे, तब तक किसी भी एआई टूल में अपनी वित्तीय जानकारी डालने से बचें।
प्रॉम्प्ट इंजेक्शन: एआई एजेंट्स का सबसे बड़ा खतरा
आजकल एआई एजेंट्स के सामने सबसे गंभीर और बड़ी समस्याओं में से एक प्रॉम्प्ट इंजेक्शन अटैक है।
- यह कैसे काम करता है? इस साइबर हमले में कोई अटैकर या हैकर एआई एजेंट को ऐसा चालाक निर्देश देने की कोशिश कर सकता है, जिससे एजेंट यूजर की गोपनीय जानकारी लीक कर दे।
- संभावित नुकसान: प्रॉम्प्ट इंजेक्शन के जरिए एजेंट से ऐसा कोई भी काम करवाया जा सकता है जो यूजर ने कभी चाहा ही न हो। इससे बड़ा डेटा लीक और भारी वित्तीय नुकसान हो सकता है।
एआई एजेंट्स का इस्तेमाल करते समय कैसे रहें सुरक्षित?
एआई एजेंट्स के साथ सुरक्षित रूप से इंटरैक्ट करने और अपने पर्सनल और आधिकारिक डेटा को सेफ रखने के लिए इन बातों का ध्यान रखें:
- वर्कप्लेस पॉलिसी: अपने ऑफिस या कार्यस्थल की डेटा प्राइवेसी पॉलिसी (Data Policy) का सख्ती से पालन करें।
- सख्त निगरानी: इस बात पर हमेशा नजर रखें कि एआई एजेंट को किस-किस चीज का एक्सेस दिया जा रहा है।
- सोच-समझकर शेयरिंग: पर्सनल डेटा शेयर करना तभी सुरक्षित हो सकता है जब आप सोच-समझकर फैसला लें और काम के हिसाब से केवल न्यूनतम जरूरी जानकारी ही प्रदान करें।