{"_id":"6ac752bae764cfc9200a547a","slug":"best-home-theatre-systems-soundbar-options-for-tv-cinematic-experience-price-2026-10-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर बनेगा सिनेमाहॉल: बेस ऐसा कि कांप उठेगा कमरा, ये 5 होम थिएटर बदल देंगे मूवी देखने का अंदाज","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
घर बनेगा सिनेमाहॉल: बेस ऐसा कि कांप उठेगा कमरा, ये 5 होम थिएटर बदल देंगे मूवी देखने का अंदाज
Thu, 08 Oct 2026 01:52 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:52 PM IST
सार
स्मार्ट टीवी पर पिक्चर क्वालिटी कितनी भी शानदार हो, कमजोर साउंड के वजह से मूवी या स्पोर्ट्स का मजा अधूरा ही रह जाता है। अब घर पर ही सिनेमाहॉल जैसा 3D सराउंड साउंड और रोंगटे खड़े कर देने वाला बेस पाना बेहद आसान हो चुका है। महज 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आने वाले इन 5 धांसू होम थिएटर और साउंडबार ऑप्शंस पर डालें एक नजर।
विज्ञापन
लिविंग रूम के लिए शानदार होम थिएटर।
- फोटो : ब्लापंक्ट
आपने घर में भले ही बड़ी स्क्रीन वाली टीवी लगा ली हो, लेकिन यदि साउंड रोमांच पैदा न कर पाए तो फिल्म देखने का मजा किरकिरा हो जाता है। आजकल के ज्यादातर स्मार्ट टीवी में पिक्चर क्लालिटी तो बेहतर मिलती है लेकिन साउंड के मामले में आज भी इनमें कमी नजर आती है। ऐसे में घर में सिनेमा देखने का आनंद उठाने वाले लोग होम थिएटर सिस्टम लगवा लेते हैं।
Trending Videos
Blaupunkt SBW Chicago HT5.1
- फोटो : Blaupunkt
1. Blaupunkt SBW Chicago HT5.1
अगर आपको जेब पर ज्यादा दबाव डाले बिना असली 5.1 सराउंड साउंड चाहिए, तो यह जर्मन ब्रांड बेहतरीन विकल्प पेश करता है।
कीमत: 7,999 रुपये
साउंड आउटपुट: 350W
खासियत: इसमें एक मेन साउंडबार, डीप बेस के लिए सबवूफर और पीछे रखने के लिए दो सैटेलाइट स्पीकर्स मिलते हैं। कमरे के चारों कोनों से आने वाली आवाज एक्शन सीन का रोमांच दोगुना कर देती है। इसमें ब्लूटूथ और वायर्ड दोनों कनेक्टिविटी ऑप्शंस मौजूद हैं।

boAt Aavante Bar 1700D
- फोटो : boAt
2. boAt Aavante Bar 1700D
जिन लोगों को बहुत ज्यादा तारों का झंझट पसंद नहीं है और कॉमपैक्ट साउंड सिस्टम की तलाश में हैं, तो उनके लिए यह 2.1 चैनल साउंडबार फिट बैठता है।
कीमत: 9,999 रुपये
खासियत: इसमें एक कॉम्पैक्ट साउंडबार और एक्सटर्नल सबवूफर मिलता है। टीवी बंद होने पर आप इसे ब्लूटूथ स्पीकर की तरह फोन से कनेक्ट करके पार्टी ट्रैक एन्जॉय कर सकते हैं। छोटे और मीडियम साइज के कमरों के लिए यह परफेक्ट ऑडियो डिवाइस है।

boAt Aavante Prime 5.1 5000D
- फोटो : boAt
3. boAt Aavante Prime 5.1 5000D
अगर आपको पार्टी-लेवल लाउडनेस और क्रिस्टल क्लियर डायलॉग्स दोनों की चाहत है, तो boAt का यह मॉडल पावर का पावरहाउस है।
कीमत: 11,999 रुपये
साउंड आउटपुट: 500W RMS
खासियत: यह सिस्टम दो रियर स्पीकर्स और डेडिकेटेड सबवूफर के साथ आता है। इसका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट HDMI eARC पोर्ट है, जिससे सिर्फ एक सिंगल हाई-स्पीड केबल के जरिए टीवी और साउंडबार सिंक हो जाते हैं और बिना लैग के अनकंप्रेस्ड ऑडियो मिलता है।

Zebronics Juke BAR 9510WS PRO
- फोटो : Zebronics
4. Zebronics Juke BAR 9510WS PRO
किराए के फ्लैट में रहने वालों या दीवार पर टीवी टांगने वालों के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द कमरे के फर्श पर फैले तार होते हैं। जेब्रोनिक्स ने इस परेशानी का सटीक हल निकाला है।
कीमत: 12,499 रुपये
साउंड आउटपुट: 600W
खासियत: इसका 5.1 चैनल सेटअप सैटेलाइट स्पीकर्स को वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ पेश करता है। यानी आगे लगे साउंडबार से पीछे रखे स्पीकर्स तक कमरे के आर-पार तार बिछाने की कोई मजबूरी नहीं रहती।