फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गूगल फिटबिट एज लॉन्च: एमोलेड डिस्प्ले, ईसीजी और 50 मीटर तक वॉटर रेजिस्टेंस, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन

Tue, 13 Oct 2026 02:22 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 13 Oct 2026 02:22 PM IST
सार

गूगल (Google) ने अपनी वियरेबल लाइनअप का विस्तार करते हुए नया फिटनेस ट्रैकर Fitbit Edge लॉन्च कर दिया है। इसे Pixel Watch 5 और बिना स्क्रीन वाले Fitbit Air के बीच पॉजिशन किया गया है। इसमें ECG, हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग और 50 से ज्यादा एक्सरसाइज मोड दिए गए हैं।

विज्ञापन
google fitbit edge fitness tracker price features amoled display battery
गूगल फिटबिट एज लॉन्च - फोटो : गूगल
गूगल ने अपना नया फिटनेस ट्रैकर Fitbit Edge लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो स्मार्टवॉच की तुलना में हल्का और किफायती विकल्प चाहते हैं, लेकिन डिस्प्ले और हेल्थ मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स से समझौता नहीं करना चाहते। कंपनी के नए ट्रैकर में 1.34 इंच का AMOLED डिस्प्ले, ECG, हार्ट रेट मॉनिटरिंग और GPS जैसे फीचर्स मिलते हैं।


Fitbit Edge को कंपनी ने Pixel Watch 5 और Fitbit Air के बीच के विकल्प के तौर पर पेश किया है। इसमें स्क्रीनलेस Fitbit Air की तुलना में डिस्प्ले मिलता है, जबकि यह स्मार्टवॉच के मुकाबले हल्का है। इसकी बैटरी को लेकर भी कंपनी ने सात दिन तक चलने का दावा किया है।
Trending Videos
google fitbit edge fitness tracker price features amoled display battery
फिटनेस और हेल्थ फीचर्स की भरमार - फोटो : गूगल
डिजाइन और डिस्प्ले में क्या है खास?
  • नए Fitbit Edge में 1.34-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 'ऑलवेज-ऑन' (always-on) फंक्शनैलिटी के साथ आता है। इसे पहनना बेहद आरामदायक है क्योंकि इसकी मोटाई केवल 11.5mm है और बिना बैंड के एल्युमिनियम केस का वजन सिर्फ 17.7 ग्राम है। डिवाइस के राइट साइड में नेविगेशन के लिए एक फिजिकल बटन दिया गया है।
  • खास बात यह है कि Pixel Watch 5 के उलट, यह ट्रैकर WearOS पर काम नहीं करता। इसके बजाय, कंपनी ने इसमें पिक्सल वॉच से प्रेरित कस्टम 'टाइल-बेस्ड इंटरफेस' दिया है। यह इंटरफेस सीधे स्क्रीन पर गूगल मैप्स (Google Maps), मीडिया कंट्रोल, कॉल नोटिफिकेशन, क्विक रिप्लाई, अलार्म और टाइमर जैसी रोजमर्रा की सहूलियतें देता है।

फिटनेस और हेल्थ फीचर्स की भरमार
  • Fitbit Edge में रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए कई उपयोगी फीचर्स मिलते हैं। इसमें 50 से अधिक एक्सरसाइज मोड, रियल-टाइम गाइडेंस, इन-बिल्ट GPS ट्रैकिंग और ऑटोमैटिक एक्टिविटी ट्रैकिंग की सुविधा दी गई है।
  • ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) मापने के लिए रेड और इंफ्रारेड सेंसर, ECG रीडिंग के लिए इलेक्ट्रिकल सेंसर, हार्ट-रेट के लिए PPG ऑप्टिकल सेंसर और स्किन टेम्परेचर नापने का सेंसर मौजूद है।
google fitbit edge fitness tracker price features amoled display battery
चुनिंदा मार्केट्स में बेचेगी कंपनी - फोटो : गूगल
प्रोसेसर और बैटरी लाइफ
  • फिटनेस ट्रैकर में Ambiq AP5 MCU प्रोसेसर के साथ 64MB की NOR फ्लैश मेमोरी दी गई है। यह IP68 रेटिंग के साथ आता है और 50 मीटर तक वॉटर-रेजिस्टेंट है, यानी आप इसे पहनकर आसानी से स्विमिंग कर सकते हैं।
  • गूगल ने इसमें 65mAh की बैटरी दी है। कंपनी का दावा है कि नॉर्मल यूसेज में यह सिंगल चार्ज पर 7 दिनों तक का बैटरी बैकअप आराम से दे सकता है।

कीमत और उपलब्धता
  • Fitbit Edge को चुनिंदा मार्केट्स में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इसकी कीमत $180 (करीब 17,000 रुपये) रखी गई है।
  • यह ट्रैकर कई शानदार कलर ऑप्शंस में आता है, जिनमें मैट ब्लैक एल्युमिनियम, साटन सिल्वर एल्युमिनियम, साटन पाइराइट एल्युमिनियम और शैंपेन गोल्ड शामिल हैं।
  • बास्केटबॉल फैंस के लिए गूगल ने Stephen Curry Special Edition भी लॉन्च किया है, जो साटन पाइराइट एल्युमिनियम केस और एक खास बैंड के साथ आता है। इसकी कीमत $220 है। सभी मॉडल्स की बिक्री 27 अक्टूबर से शुरू होगी। फिलहाल भारत में Fitbit Edge की कीमत और उपलब्धता को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed