फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   google synthid ai image video audio detection tool how to use know

गूगल का नया टूल खोलेगा एआई कंटेंट की पोल: कई फॉर्मेट की फोटो, वीडियो और ऑडियो कर सकेंगे चेक, ऐसे करें यूज

Thu, 15 Oct 2026 04:51 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 15 Oct 2026 04:51 PM IST
सार

एआई से बनी फोटो, वीडियो और आवाज को असली समझने की गलती अब भारी पड़ सकती है। इसी खतरे के बीच Google ने अपना SynthID वेरिफिकेशन टूल सभी यूजर्स के लिए खोल दिया है। इससे कई फॉर्मेट की मीडिया फाइलों में एआई वॉटरमार्क की जांच की जा सकती है। लेकिन क्या यह टूल हर नकली कंटेंट पकड़ सकता है? इसकी सीमाएं जानना भी जरूरी है।

विज्ञापन
google synthid ai image video audio detection tool how to use know
गूगल के टूल से खोलें एआई कंटेंट की पोल - फोटो : गूगल

विस्तार

इंटरनेट पर दिखने वाली हर फोटो, वीडियो या आवाज असली हो, यह जरूरी नहीं है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार कंटेंट इतना वास्तविक दिख सकता है कि उसे पहचानना मुश्किल हो जाता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए Google ने अपना SynthID वेरिफिकेशन टूल सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया है। इसकी मदद से लोग जांच सकते हैं कि किसी फोटो, वीडियो या ऑडियो में Google की AI तकनीक से तैयार कंटेंट के संकेत मौजूद हैं या नहीं।
विज्ञापन


पहले इस टूल की टेस्टिंग चुनिंदा पत्रकारों, मीडिया प्रोफेशनल्स और रिसर्चर्स को दी गई थी। अब आम लोग भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या है Google का SynthID टूल?
SynthID Google की ऐसी तकनीक है, जो एआई से तैयार मीडिया में डिजिटल वॉटरमार्क जोड़ती है। इसकी मदद से यह पता लगाने में सहायता मिलती है कि किसी कंटेंट में एआई से बनाया गया हिस्सा मौजूद है या नहीं।
विज्ञापन

 
कंटेंट सपोर्टेड फॉर्मेट
फोटो JPG, JPEG, PNG, BMP, WEBP, AVIF, HEIC, HEIF, TIFF, TIF और GIF
वीडियो MP4, MOV और WEBM
ऑडियो WAV, MP3, OGG, FLAC, AAC और M4A

गूगल ने इस तकनीक को 2023 में पेश किया था। कंपनी के नैनो बनाना, वेओ और  जैसे एआई मॉडल इससे तैयार कंटेंट पर वॉटरमार्क लगाते हैं। जेमिनी, फ्लो, प्रोड्यूसर एआई और विड्स जैसे टूल्स में भी इस तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। इसका मकसद एआई कंटेंट की पहचान को आसान बनाना और डिजिटल मीडिया को लेकर पारदर्शिता बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो, वीडियो और ऑडियो के कौन से फॉर्मेट होंगे सपोर्ट?
Google का नया टूल कई तरह की मीडिया फाइलों को सपोर्ट करता है। यूजर्स इन फॉर्मेट में मौजूद कंटेंट की जांच कर सकते हैं। 

इससे यूजर्स अलग-अलग तरह की फाइलों में एआई से तैयार कंटेंट के संकेत तलाश सकते हैं। हालांकि, यह टूल तभी एआई कंटेंट की पहचान कर सकता है जब संबंधित कंटेंट में SynthID वॉटरमार्क मौजूद हो।

Gemini और Google Chrome में भी मिलेगी सुविधा
Google ने SynthID वेरिफिकेशन को अपने Gemini एप और Google Chrome में भी शामिल किया है। कंपनी के मुताबिक, लोग हर दिन कंटेंट की जांच के लिए करीब 10 लाख रिक्वेस्ट भेजते हैं। यह आंकड़ा दिखाता है कि इंटरनेट पर मौजूद कंटेंट की विश्वसनीयता जांचने में लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है। खासकर ऐसे समय में, जब एआई की मदद से फोटो, वीडियो और आवाज तैयार करना पहले से आसान हो गया है।

OpenAI, Nvidia और दूसरी कंपनियां भी कर रही हैं इस्तेमाल
एआई से तैयार कंटेंट की पहचान के लिए दूसरी टेक कंपनियां भी काम कर रही हैं। OpenAI, Nvidia और Kakao भी SynthID को सपोर्ट करती हैं। OpenAI के पास कंटेंट की जांच के लिए अपनी वेबसाइट भी है। वहीं, Apple के जल्द इस तकनीक को सपोर्ट करने की खबरें हैं। Microsoft और Meta भी एआई कंटेंट पर वॉटरमार्क लगाने और उसकी पहचान करने के लिए अपने मानकों पर काम कर रही हैं।

क्या Google का टूल हर एआई फोटो और वीडियो पकड़ सकता है?
एआई कंटेंट डिटेक्शन टूल के बारे में एक बात समझना बेहद जरूरी है। SynthID जैसे टूल हर एआई से बने कंटेंट की पहचान करने में सक्षम नहीं हैं। Google की तकनीक मुख्य रूप से उन फाइलों में वॉटरमार्क खोजती है, जिन्हें उसके सपोर्टेड एआई मॉडल या टूल्स ने तैयार किया है।

अगर किसी फोटो, वीडियो या ऑडियो में SynthID वॉटरमार्क नहीं है, तो इसका मतलब यह नहीं कि वह जरूर असली है। इसी तरह, अलग-अलग कंपनियों के वेरिफिकेशन टूल भी हमेशा सही नतीजे नहीं देते। कई बार वे अपने ही मॉडल से बने कंटेंट की पहचान करने में चूक सकते हैं।

इसलिए किसी कंटेंट की सच्चाई जांचते समय सिर्फ एक एआई डिटेक्टर पर निर्भर रहना सही नहीं होगा। उसके मूल स्रोत, संदर्भ और दूसरी भरोसेमंद जानकारियों की जांच करना भी जरूरी है।


SynthID टूल इस्तेमाल करने का तरीका
1. वेबसाइट खोलें
अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर में synthid.com खोलें। यह Google का AI कंटेंट जांचने वाला टूल है।

2. फोटो, वीडियो या ऑडियो अपलोड करें
जिस फाइल की जांच करनी है, उसे चुनें और अपलोड करें। बेहतर नतीजों के लिए संभव हो तो सोशल मीडिया से डाउनलोड की गई कॉपी के बजाय ओरिजिनल फाइल इस्तेमाल करें।

3. जांच पूरी होने दें
टूल फाइल में SynthID डिजिटल वॉटरमार्क खोजेगा। यह वॉटरमार्क आम तौर पर दिखाई नहीं देता, लेकिन तकनीक इसकी पहचान कर सकती है।

4. रिजल्ट देखें
रिजल्ट से पता चलेगा कि फाइल में SynthID वॉटरमार्क मिला है या नहीं। वीडियो और ऑडियो में कुछ खास हिस्सों की पहचान भी की जा सकती है।

अगर वेबसाइट इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो?
आप Gemini के जरिए भी जांच कर सकते हैं:
1. Gemini खोलें और अपने अकाउंट से साइन इन करें।
2. फोटो, वीडियो या ऑडियो फाइल अपलोड करें।
3. यह सवाल पूछें: “Was this image, video, or audio created or edited using Google AI?”
4. Gemini के जवाब में दी गई जानकारी देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed