फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   HowCheck Who Using Your Wi-Fi, Step by Step Guide Catch Unauthorized Users

बिना पासवर्ड बताए कौन यूज कर रहा आपका इंटरनेट?: मिनटों मे ऐसे करें चेक, जानें अंजान डिवाइस ब्लॉक करने का तरीका

Thu, 15 Oct 2026 07:59 AM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Thu, 15 Oct 2026 07:59 AM IST
सार

आज के समय में घर और ऑफिस दोनों ही जगहों पर इंटरनेट के लिए वाई-फाई का इस्तेमाल आम हो चुका है, लेकिन कई बार नेटवर्क स्लो होने या बार-बार डिस्कनेक्ट होने की समस्या परेशान करने लगती है, जिसकी एक बड़ी वजह किसी अंजान व्यक्तक की ओर से आपका पासवर्ड चोरी करके वाई-फाई इस्तेमाल करना हो सकता है, लेकिन बहुत से लोगों को नहीं पता कि वह बहुत ही आसानी से राउटर की सेटिंग्स या सर्विस प्रोवाइडर के एप के जरिए यह चेक कर सकते हैं कि आपके नेटवर्क से कौन-कौन से डिवाइस कनेक्ट हैं। आइए जानते हैं कैसे...
 

विज्ञापन
HowCheck Who Using Your Wi-Fi, Step by Step Guide Catch Unauthorized Users
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

अब लैपटॉप, स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी और तमाम स्मार्ट गैजेट्स को इंटरनेट से जोड़े रखने के लिए वाई-फाई जरूरी होता जा रहा है और अधिकतर घरों और दफ्तरों में इसका धड़ल्ले से इस्तेमाल भी किया जा रहा है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि वाई-फाई अचानक बहुत धीमा चलने लगता है या बार-बार डिस्कनेक्ट होने की समस्या आने लगती है। इस परेशानी के पीछे एक बड़ी वजह यह हो सकती है कि किसी ने आपके वाई-फाई का पासवर्ड पता लगा लिया है और वो बिना आपकी जानकारी के आपका फ्री इंटरनेट इस्तेमाल कर रहा है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो कुछ आसान तरीकों से यह पता लगा सकते हैं कि आपके वाई-फाई से कौन-कौन से लोग जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


कैसे चेक करें कनेक्टेड डिवाइस?
अगर आप अपने वाई-फाई से जुड़े सभी डिवाइस की पूरी डिटेल देखना चाहते हैं, तो इसका सबसे आसान तरीका आपके वाई-फाई राउटर की सेटिंग्स को चेक करना है। इसके लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा..
विज्ञापन
  • राउटर से कनेक्ट हों: सबसे पहले अपने फोन या लैपटॉप को उसी वाई-फाई से कनेक्ट करें।
  • आईपी एड्रेस दर्ज करें: अपने डिवाइस का वेब ब्राउजर ओपन करें और राउटर के पीछे लिखे एडमिन एड्रेस या मैनुअल में दिए गए आईपी एड्रेस को दर्ज करें। ज्यादातर राउटर में 192.168.1.1 या 192.168.0.1 जैसे एड्रेस का इस्तेमाल होता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • लॉगिन करें: अब इसके बाद राउटर के एडमिन यूजरनेम और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करें।
  • क्लाइंट लिस्ट चेक करें: इसके बाद कनेक्टेड डिवाइस, डिवाइस लिस्ट या क्लाइंट लिस्ट जैसे ऑप्शन पर जाएं।
  • डिवाइस पहचानें: यहां आपको उन सभी गैजेट्स की डिटेल मिल जाएगी जो वर्तमान में आपके वाई-फाई से कनेक्ट हैं। आप मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी के नाम के साथ उनका MAC Address भी देख सकते हैं।
  • अंजान डिवाइस को करें ब्लॉक: अगर सूची में आपको कोई ऐसा डिवाइस दिखता है जिसे आप नहीं जानते, तो आप यहीं से उसे सीधे ब्लॉक भी कर सकते हैं।

मोबाइल एप के जरिए कैसे लगाएं पता?
अगर आपको ब्राउजर या राउटर की सेटिंग्स समझने में किसी तरह की दिक्कत आ रही है, तो आप अपने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP जैसे Airtel, Jio, BSNL, ACT आदि) के ऑफिशियल मोबाइल एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। आजकल ज्यादातर कंपनियां यह सुविधा अपने आधिकारिक एप्स में ही उपलब्ध करा देती हैं, जिससे यूजर को भटकना न पड़े। आप कंपनी के आधिकारिक एप में एक क्लिक में यह देख सकते हैं कि आपके वाई-फाई से कौन-कौन से डिवाइस कनेक्ट हैं और उन्हें मैनेज कैसे करना है।

क्यों जरूरी है वाई-फाई की सुरक्षा?
  • इंटरनेट स्पीड में सुधार: अनधिकृत यूजर के हटने से आपके बैंडविड्थ की बचत होती है और इंटरनेट की स्पीड बेहतर बनी रहती है।
  • डेटा सुरक्षा: अंजान लोगों के नेटवर्क पर होने से आपके घरेलू नेटवर्क की सुरक्षा पर भी जोखिम आ सकता है, इसलिए समय-समय पर डिवाइस लिस्ट चेक करते रहना समझदारी वाला काम माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed