फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   Facebook Email Update: How Add, Remove or Change Your Email Address

फेसबुक टिप्स: अकाउंट में बदलना चाहते हैं ईमेल? स्टेप-बाय-स्टेप जानें नया जोड़ने और पुराना हटाने का आसान तरीका

Sun, 11 Oct 2026 02:48 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sun, 11 Oct 2026 02:48 PM IST
सार

क्या आप अपने फेसबुक अकाउंट में ईमेल एड्रेस जोड़ना चाहते हैं? इसके लिए आपको नया अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं है। मेटा के अकाउंट्स सेंटर में जाकर आप आसानी से ईमेल जोड़ सकते हैं और अगर पहले से एक जुड़ा है तो उसे हटा भी सकते हैं। साथ ही अपनी जरूरत के हिसाब से प्राइमरी ईमेल भी चुन सकते हैं। आइए जानते हैं, फेसबुक अकाउंट में ईमेल एड्रेस जोड़ने, हटाने और बदलने का तरीका क्या है...
 

विज्ञापन
Facebook Email Update: How Add, Remove or Change Your Email Address
फेसबुक से लिंक करें अपना ईमेल - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

अक्सर फेसबुक अकाउंट बनाते समय यूजर्स जल्दी-जल्दी में ईमेल आईडी जोड़ने का ऑप्शन स्किप (Skip) कर देते हैं। बाद में जब सुरक्षा की बात आती है या पुराना ईमेल बंद हो जाता है, तो नया ईमेल जोड़ने के लिए समझ नहीं आता कि शुरुआत कहां से करें, लेकिन अब परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। मेटा (Meta) के नए अकाउंट सेंटर की मदद से आप सिर्फ दो मिनट में नया ईमेल आईडी जोड़ सकते हैं, पुराना हटा सकते हैं और अपना प्राइमरी ईमेल भी सेट कर सकते हैं। आइए जानते हैं फेसबुक में ईमेल एड्रेस जोड़ने, हटाने और बदलने का सबसे आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका।
विज्ञापन


फेसबुक अकाउंट में नया ईमेल एड्रेस कैसे जोड़ें?
अगर आप अपने फेसबुक अकाउंट में नया ईमेल एड्रेस जोड़ना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
  • सबसे पहले फेसबुक खोलें और अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें।
  • अब सेटिंग्स एंड प्राइवेसी में जाएं, यहां सेटिंग्स चुनें।
  • अब अकाउंट सेंटर पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पर्सनल डिटेल्स में जाकर अकाउंट इंफो खोलें।
  • अब एड न्यू कॉन्टेक्ट पर क्लिक करें और एड ईमेल एड्रेस का विकल्प चुनें।
  • बस अब अपना नया ईमेल एड्रेस दर्ज करें। इसके बाद उस अकाउंट को चुनें, जिसमें ईमेल जोड़ना है, और Next पर क्लिक करें।
  • आपके ईमेल एड्रेस पर एक कन्फर्मेशन कोड आएगा। इसे दर्ज करें और Next पर क्लिक करें। इसके बाद Close पर क्लिक करके प्रक्रिया पूरी करें।
  • इस तरह आपका नया ईमेल एड्रेस आसानी से फेसबुक अकाउंट में जुड़ जाएगा।

फेसबुक काउंट से पुराना ईमेल कैसे हटाएं?
अब अगर आप किसी पुराने या इस्तेमाल में नहीं आने वाले ईमेल एड्रेस को फेसबुक अकाउंट से हटाना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को अपनाएं।
  • फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें।
  • सेटिंग्स एंड प्राइवेसी में जाकर सेटिंग्स खोलें।
  • अकाउंट सेंटर पर क्लिक करें।
  • अब पर्सनल डिटेल्स में जाएं और कॉन्टेक्ट इंफो चुनें।
  • यहां उस ईमेल एड्रेस पर क्लिक करें, जिसे आप हटाना चाहते हैं।
  • इसके बाद डिलीट ईमेल पर क्लिक करें और फिर डिलीट चुनकर अपने कंफर्म कर दें।
  • जरूरत पड़ने पर फेसबुक आपसे अकाउंट का पासवर्ड मांगेगा। पासवर्ड दर्ज करने के बाद सबमिट और फिर क्लोस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद चुना गया ईमेल एड्रेस आपके फेसबुक अकाउंट से हट जाएगा।

फेसबुक पर ईमेल एड्रेस कैसे बदलें?
अगर आप पुराने ईमेल की जगह नया ईमेल इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो पहले नया ईमेल एड्रेस अपने फेसबुक अकाउंट में जोड़ें और उसे वेरिफाई करें। इसके बाद पुराने ईमेल को हटाया जा सकता है।
विज्ञापन

ईमेल बदलने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके पास नए ईमेल एड्रेस का एक्सेस है, ताकि जरूरत पड़ने पर वेरिफिकेशन कोड प्राप्त किया जा सके। अगर पुराना ईमेल आपके अकाउंट में एकमात्र संपर्क माध्यम है, तो उसे हटाने से पहले नया ईमेल जोड़ना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइमरी ईमेल और उसकी विजिबिलिटी भी कर सकते हैं तय
फेसबुक पर आप यह भी तय कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में कौन-सा ईमेल एड्रेस प्राइमरी यानी मुख्य ईमेल रहेगा। इसके अलावा, उपलब्ध सेटिंग्स के अनुसार आप यह भी नियंत्रित कर सकते हैं कि आपका ईमेल किसे दिखाई दे।

इसलिए ईमेल एड्रेस अपडेट करते समय केवल नया ईमेल जोड़ना ही नहीं, बल्कि प्राइमरी ईमेल और उसकी विजिबिलिटी से जुड़ी सेटिंग्स को भी जांच लेना उपयोगी है।

ईमेल एड्रेस अपडेट करना क्यों जरूरी है?
फेसबुक अकाउंट में सही और चालू ईमेल एड्रेस होना जरूरी है। इससे अकाउंट से जुड़े जरूरी संदेश और वेरिफिकेशन कोड प्राप्त करने में मदद मिल सकती है। अगर आप पुराना ईमेल इस्तेमाल नहीं करते, तो उसे अपडेट करने से अकाउंट की संपर्क जानकारी सही बनी रहती है। ध्यान रखें कि फेसबुक के मेन्यू के नाम या उनकी जगह एप और डिवाइस के हिसाब से थोड़ी अलग हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed