फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   cmf launches speaker s speaker m price features battery bluetooth 6 details

सीएमएफ स्पीकर एस और एम लॉन्च: दूध के पैकेट जैसा डिजाइन, 18 घंटे की बैटरी और ब्लूटूथ 6 से लैस; जानें कीमत

Tue, 13 Oct 2026 01:33 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 13 Oct 2026 01:33 PM IST
सार

CMF ने पोर्टेबल ऑडियो की दुनिया में कदम रखते हुए दो नए Bluetooth स्पीकर पेश किए हैं, जिनका डिजाइन दूध के पैकेट जैसा है। Speaker S और Speaker M में सिर्फ साउंड ही नहीं, बल्कि लुक भी अपनी पसंद से बदलने का विकल्प मिलेगा। दोनों में 18 घंटे तक की बैटरी, IP68 रेटिंग और Bluetooth 6 जैसे फीचर्स हैं। जानें इनकी कीमत, खूबियां और भारत में लॉन्च को लेकर क्या जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
cmf launches speaker s speaker m price features battery bluetooth 6 details
सीएमएफ ने लॉन्च किए ब्लूटूथ स्पीकर्स - फोटो : CMF

विस्तार

स्मार्टफोन और ऑडियो प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी नथिंग के सब-ब्रांड सीएमएफ (CMF) ने पोर्टेबल ऑडियो सेगमेंट में एंट्री कर ली है। कंपनी ने अपने पहले ब्लूटूथ स्पीकर CMF Speaker S और CMF Speaker M पेश किए हैं। इन दोनों स्पीकर की सबसे खास बात इनका डिजाइन है, जो दूध के पैकेट जैसा नजर आता है। इसके अलावा यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से इनके कुछ हिस्सों का लुक भी बदल सकेंगे।
विज्ञापन


दोनों स्पीकर में 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ, IP68 रेटिंग और Bluetooth 6 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, साउंड सेटअप और कीमत के मामले में दोनों मॉडल अलग हैं। कंपनी ने इनकी शुरुआती कीमत 59 डॉलर यानी करीब 5,500 रुपये रखी है। फिलहाल भारत में इनकी लॉन्च डेट और कीमत की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन


दूध के पैकेट जैसा डिजाइन, बदल सकेंगे लुक
  • CMF Speaker S और Speaker M का डिजाइन सामान्य ब्लूटूथ स्पीकर से काफी अलग है। दोनों में चौकोर बॉडी के ऊपर दूध के पैकेट जैसी ढलानदार बनावट दी गई है। साथ ही, इनमें हैंडल भी मिलता है, जिससे इन्हें आसानी से उठाया या टांगा जा सकता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • दोनों स्पीकर मैट फिनिश के साथ आते हैं। CMF Speaker S आकार में छोटा है और इसके फ्रंट में एक स्पीकर ग्रिल दी गई है। वहीं, Speaker M थोड़ा लंबा है और इसमें दो ड्राइवर वाला ऑडियो सेटअप मिलता है। कंपनी ने दोनों मॉडल को चार कलर ऑप्शन- व्हाइट, डार्क ग्रे, ऑरेंज और टरक्वॉइज में पेश किया है।
  • इन स्पीकर के फ्रंट पैनल और कंट्रोल नॉब को हटाकर दूसरे डिजाइन वाले पार्ट्स लगाए जा सकते हैं। CMF भविष्य में ऐसे डिजाइन की फाइलें भी उपलब्ध कराने की योजना बना रही है, जिनकी मदद से यूजर्स 3D प्रिंटर से अपने हिसाब के रिप्लेसमेंट पार्ट्स बना सकेंगे।

CMF Speaker S और M में मिलेगा अलग साउंड सेटअप
  • ऑडियो हार्डवेयर के मामले में दोनों स्पीकर में अंतर है। CMF Speaker S में 45mm का कस्टम-ट्यून फुल-रेंज ड्राइवर दिया गया है। इसके साथ दो पैसिव रेडिएटर भी हैं, जो कम फ्रीक्वेंसी वाली आवाज और बास को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
  • दूसरी ओर, CMF Speaker M में 10W का अलग ट्वीटर और 25W का वूफर दिया गया है। यह सेटअप बास को ज्यादा गहराई देने के साथ म्यूजिक में वोकल्स और इंस्ट्रूमेंट्स की आवाज को अलग-अलग सुनने में मदद कर सकता है।
  • दोनों स्पीकर Nothing X ऐप को सपोर्ट करते हैं। इस ऐप की मदद से यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से साउंड प्रोफाइल बदल सकते हैं। इनमें स्टीरियो पेयरिंग का फीचर भी है, जिससे एक जैसे दो Speaker S या दो Speaker M को जोड़कर लेफ्ट और राइट चैनल का ऑडियो सुना जा सकता है। हालांकि, Speaker S और Speaker M को आपस में जोड़कर स्टीरियो सेटअप नहीं बनाया जा सकता।

18 घंटे की बैटरी और IP68 रेटिंग
  • CMF के दोनों नए स्पीकर एक बार चार्ज करने पर 18 घंटे तक चलने का दावा करते हैं। इनमें IP68 रेटिंग भी दी गई है, जिससे ये धूल और पानी से सुरक्षा के लिहाज से आउटडोर इस्तेमाल के लिए बेहतर विकल्प बन सकते हैं।
  • कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 6 का सपोर्ट मिलता है। यूजर्स एक साथ दो डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं और जरूरत के मुताबिक ऑडियो सोर्स बदल सकते हैं।
  • इसके अलावा NFC, Google Fast Pair और Microsoft Swift Pair का सपोर्ट भी दिया गया है। इससे कंपैटिबल स्मार्टफोन और दूसरे डिवाइस को स्पीकर से जोड़ना आसान हो सकता है।
  • यूजर्स USB-C कनेक्शन के जरिए भी ऑडियो चला सकते हैं। दोनों स्पीकर में Auracast आधारित पार्टी मोड भी मिलता है, जिसकी मदद से कई कंपैटिबल स्पीकर पर एक साथ म्यूजिक चलाया जा सकता है। यह फीचर दूसरे ब्रांड के कंपैटिबल डिवाइस के साथ भी काम कर सकता है।

CMF Speaker S और M की कीमत कितनी है?
कंपनी ने दोनों स्पीकर की कीमत अलग-अलग रखी है। CMF Speaker S छोटे आकार वाला मॉडल है, जबकि Speaker M में ज्यादा दमदार ऑडियो सेटअप दिया गया है।
CMF Speaker S: 59 डॉलर, भारतीय मुद्रा में करीब 5,500 रुपये।
CMF Speaker M: 109 डॉलर, भारतीय मुद्रा में करीब 10,000 रुपये।

दोनों मॉडल की बिक्री 12 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है। हालांकि, भारत में इनकी उपलब्धता और कीमत को लेकर कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

CMF India की आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्पीकर की लिस्टिंग होने के कारण भारत में भी इनकी एंट्री की उम्मीद की जा रही है। लेकिन भारतीय बाजार में लॉन्च की तारीख और कीमत कन्फर्म होने का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed