फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गैजेट हैक: ईयरफोन में क्यों बने होते हैं छोटे छेद, क्या इनके बिना साउंड हो जाएगा खराब? जान लें ये जरूरी बात

Mon, 19 Oct 2026 05:12 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 19 Oct 2026 05:12 PM IST
सार

क्या आपने कभी सोचा है कि आपके ईयरफोन में मौजूद छोटे-छोटे छेद सिर्फ डिजाइन के लिए हैं या इनका कोई खास काम है? जानिए आखिर कैसे ये छेद आपका म्यूजिक सुनने का एक्सपीरियंस पूरी तरह बदल देते हैं।

विज्ञापन
why earphones have small holes acoustic vents sound quality bass explained in hindi
ईयरफोन में छोटे छेद क्यों होते हैं? - फोटो : अमर उजाला
हम हर दिन म्यूजिक सुनने, फिल्में देखने या कॉलिंग के लिए ईयरफोन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी इसके स्पीकर के पास या बाहरी हिस्से पर बने छोटे-छोटे छेदों पर गौर किया है? ज्यादातर लोग इन्हें महज डिजाइन का हिस्सा मानकर इग्नोर कर देते हैं, लेकिन सच तो यह है कि इनके बिना आपका ईयरफोन वैसी शानदार आवाज नहीं दे सकता, जैसी आप सुनना पसंद करते हैं। आइए समझते हैं कि ये छेद क्यों बनाए जाते हैं और साउंड क्वालिटी से इनका क्या कनेक्शन है।
Trending Videos
why earphones have small holes acoustic vents sound quality bass explained in hindi
छोटे छेद वैक्यूम बनने से रोकते हैं। - फोटो : Wallmart
ईयरफोन में बने छेदों को क्या कहते हैं और इनका काम क्या है?
तकनीकी भाषा में इन छोटे छेदों को 'एकॉस्टिक वेंट' कहा जाता है। ईयरफोन के अंदर एक छोटा सा स्पीकर होता है, जिसे ड्राइवर कहते हैं। जब आप कोई गाना प्ले करते हैं, तो यह ड्राइवर कंपन करता है, जिससे साउंड पैदा होता है। इस कंपन की वजह से ईयरफोन के अंदर की हवा में दबाव बनता है। ये वेंट्स इसी हवा को बाहर निकलने का रास्ता देते हैं, जिससे हवा का बहाव और अंदरूनी दबाव कंट्रोल में रहता है। अगर ये छेद न हों, तो ड्राइवर सही से काम नहीं कर पाएगा और आवाज दब जाएगी।
why earphones have small holes acoustic vents sound quality bass explained in hindi
साउंड क्वालिटी बढ़ाने में है बड़ा रोल - फोटो : फ्लिपकार्ट
साउंड क्वालिटी बढ़ाने में है बड़ा रोल
अगर आप बढ़िया क्वालिटी में गानों को सुनना पसंद करते हैं, तो आपको जानकर हैरानी होगी कि ईयरफोन का बेस (Bass) काफी हद तक इन्हीं छेदों पर निर्भर करता है। ऑडियो कंपनियां इन छेदों के आकार और जगह को बेहद बारीकी से डिजाइन करती हैं, ताकि साउंड की फ्रीक्वेंसी को परफेक्ट तरीके से ट्यून किया जा सके। सही जगह पर बने वेंट्स आवाज को गहराई देते हैं और बेस के उस 'थंप' को आपके कानों तक पहुंचाते हैं जो आपको म्यूजिक का असली मजा देता है।

कानों को भारीपन और दर्द से बचाते हैं
जब आप ईयरफोन, खासकर इन-ईयर बड्स का इस्तेमाल करते हैं, तो कान पूरी तरह पैक हो जाते हैं, जिससे एक वैक्यूम जैसा बन जाता है। इस वजह से कई बार कानों में भारीपन या दबाव महसूस होता है। ईयरफोन में मौजूद ये छोटे छेद कान के अंदर और बाहर की हवा के दबाव को संतुलित करते हैं, जिससे आपको कानों में बंद-बंद सा एहसास नहीं होता और आप लंबे समय तक आराम से म्यूजिक का लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
why earphones have small holes acoustic vents sound quality bass explained in hindi
साफ करने में बरते सावधानी - फोटो : Yamada
क्या हर छेद का काम एक ही है?
बिल्कुल नहीं। ईयरफोन में मौजूद हर छेद एकॉस्टिक वेंट नहीं होता। कई बार कुछ छेद खास तौर पर माइक्रोफोन के लिए दिए जाते हैं, ताकि कॉलिंग के दौरान आपकी आवाज साफ-साफ दूसरी तरफ पहुंच सके।

भूलकर भी न करें ये गलती
चूंकि ये छेद हवा पास करने के लिए होते हैं, इसलिए समय के साथ इनमें धूल, पसीना या मैल जमा हो सकता है। अगर ये ब्लॉक हो जाएं, तो आपके ईयरफोन की आवाज धीमी या खराब हो सकती है। इसे साफ रखना जरूरी है, लेकिन ध्यान रहे कि कभी भी इन छेदों को साफ करने के लिए सुई, सेफ्टी पिन या किसी नुकीली चीज का इस्तेमाल न करें। इसके ठीक पीछे एक नाजुक जाली होती है, जो नुकीली चीज से फट सकती है और आपका महंगा ईयरफोन हमेशा के लिए खराब हो सकता है। इसे साफ करने के लिए आप सॉफ्ट ब्रश या माइक्रोफाइबर क्लॉथ का इस्तेमाल कर सकते हैं।

तो अगली बार जब आप अपना ईयरफोन कानों में लगाएं, तो याद रखें कि वे छोटे-छोटे छेद सिर्फ दिखावा नहीं, बल्कि एक बेहतरीन ऑडियो इंजीनियरिंग का नतीजा है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed