आज के दौर में Smart TV सिर्फ फिल्में या वेब सीरीज देखने तक सीमित नहीं हैं। इनमें YouTube, Netflix और Amazon Prime जैसे ऐप्स के साथ-साथ इन-बिल्ट Voice Assistant (जैसे Google Assistant या Alexa) भी मिलते हैं। रिमोट पर टाइप करने की झंझट से बचने के लिए हम अक्सर बोलकर कमांड देते हैं। यहां तक कि इन टीवी की मदद से स्मार्ट होम के अन्य डिवाइस भी कंट्रोल किए जा सकते हैं। सुविधा के लिहाज से यह बेहतरीन है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि टीवी का माइक्रोफोन हमेशा ऑन रखना प्राइवेसी के लिए कितना सुरक्षित है?
2 of 6
हमेशा एक्टिव रहता है माइक्रोफोन
- फोटो : Adobe Stock
हमेशा एक्टिव रहता है माइक्रोफोन
आपके स्मार्ट टीवी का माइक्रोफोन 'वेक वर्ड' जैसे 'Hey Google' या 'Alexa' सुनने के लिए हमेशा बैकग्राउंड में एक्टिव रहता है। इसका मतलब है कि जब आप टीवी नहीं भी देख रहे होते हैं, तब भी कमरे में होने वाली आपकी निजी बातचीत टीवी के माइक्रोफोन की पहुंच में होती है। कई बार कंपनियां यह स्पष्ट नहीं करती हैं कि वॉयस असिस्टेंट से जुड़ी ऑडियो रिकॉर्डिंग्स का इस्तेमाल कैसे हो रहा है। वॉयस रिकग्निशन को बेहतर बनाने के नाम पर आपका डेटा थर्ड-पार्टी सर्वर तक भी भेजा जा सकता है।
3 of 6
हैकिंग और साइबर सुरक्षा का जोखिम
- फोटो : Adobe Stock
हैकिंग और साइबर सुरक्षा का जोखिम
स्मार्ट टीवी हमेशा इंटरनेट (Wi-Fi) से जुड़ा रहता है, जो इसे हैकर्स का आसान शिकार बना सकता है। अगर सॉफ्टवेयर में कोई खामी है, तो साइबर अपराधी आपके टीवी का एक्सेस हासिल कर सकते हैं। एक्सेस मिलने पर वे आपके टीवी के कैमरे और माइक्रोफोन का इस्तेमाल आपकी जासूसी करने के लिए कर सकते हैं।
4 of 6
अगर इस्तेमाल नहीं करते, तो बंद करें
- फोटो : Adobe Stock
अगर इस्तेमाल नहीं करते, तो बंद करें
यदि आप वॉयस कमांड का इस्तेमाल बहुत कम करते हैं या आपको रिमोट से टाइप करना ज्यादा सुविधाजनक लगता है, तो माइक्रोफोन को हमेशा ऑन रखने का कोई तुक नहीं है। इसे बंद करने से टीवी के सामान्य कामकाज जैसे एप्स चलाना या वीडियो देखने पर कोई असर नहीं पड़ता, सिर्फ हैंड्स-फ्री कमांड बंद हो जाता है।
5 of 6
कैसे बंद करें Smart TV का माइक्रोफोन?
- फोटो : एआई जनरेटेड
कैसे बंद करें Smart TV का माइक्रोफोन?
माइक्रोफोन बंद करने का तरीका टीवी के ब्रांड और ऑपरेटिंग सिस्टम पर निर्भर करता है। Google TV के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- टीवी की सेटिंग्स में जाएं।
- प्राइवेसी के विकल्प पर क्लिक करें।
- गूगल असिस्टेंस सेटिंग्स खोलें।
- यहां 'हैंड्स फ्री माइक' और 'वॉइस कंट्रोल' को टर्न ऑफ (Off) कर दें।
- Samsung, LG या Fire TV में इन विकल्पों के नाम अलग हो सकते हैं, लेकिन तरीका लगभग समान होता है।