फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टिप्स: घर का स्मार्ट टीवी सुनता है आपकी बातें! हमेशा माइक रखते हैं ऑन, तो आज ही बदलें ये सेटिंग

Fri, 23 Oct 2026 07:32 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 23 Oct 2026 07:32 AM IST
सार

How To Turn off Smart TV Mic:आजकल स्मार्ट टीवी सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि हमारे स्मार्ट होम का अहम हिस्सा हैं। वॉइस कमांड और असिस्टेंट फीचर्स हमारी सुविधा तो बढ़ाते हैं, लेकिन हमेशा ऑन रहने वाला माइक्रोफोन आपकी प्राइवेसी के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है। हैकिंग और डेटा चोरी के जोखिम से बचने के लिए स्मार्ट टीवी का माइक बंद रखना क्यों जरूरी है, आइए विस्तार से समझते हैं।

विज्ञापन
smart tv microphone privacy risks how to turn off mic hindi tips and tricks
स्मार्ट टीवी की इस सेटिंग को बंद करने में है फायदा। - फोटो : अमर उजाला
आज के दौर में Smart TV सिर्फ फिल्में या वेब सीरीज देखने तक सीमित नहीं हैं। इनमें YouTube, Netflix और Amazon Prime जैसे ऐप्स के साथ-साथ इन-बिल्ट Voice Assistant (जैसे Google Assistant या Alexa) भी मिलते हैं। रिमोट पर टाइप करने की झंझट से बचने के लिए हम अक्सर बोलकर कमांड देते हैं। यहां तक कि इन टीवी की मदद से स्मार्ट होम के अन्य डिवाइस भी कंट्रोल किए जा सकते हैं। सुविधा के लिहाज से यह बेहतरीन है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि टीवी का माइक्रोफोन हमेशा ऑन रखना प्राइवेसी के लिए कितना सुरक्षित है?
Trending Videos
smart tv microphone privacy risks how to turn off mic hindi tips and tricks
हमेशा एक्टिव रहता है माइक्रोफोन - फोटो : Adobe Stock
हमेशा एक्टिव रहता है माइक्रोफोन
आपके स्मार्ट टीवी का माइक्रोफोन 'वेक वर्ड' जैसे 'Hey Google' या 'Alexa' सुनने के लिए हमेशा बैकग्राउंड में एक्टिव रहता है। इसका मतलब है कि जब आप टीवी नहीं भी देख रहे होते हैं, तब भी कमरे में होने वाली आपकी निजी बातचीत टीवी के माइक्रोफोन की पहुंच में होती है। कई बार कंपनियां यह स्पष्ट नहीं करती हैं कि वॉयस असिस्टेंट से जुड़ी ऑडियो रिकॉर्डिंग्स का इस्तेमाल कैसे हो रहा है। वॉयस रिकग्निशन को बेहतर बनाने के नाम पर आपका डेटा थर्ड-पार्टी सर्वर तक भी भेजा जा सकता है।
smart tv microphone privacy risks how to turn off mic hindi tips and tricks
हैकिंग और साइबर सुरक्षा का जोखिम - फोटो : Adobe Stock
हैकिंग और साइबर सुरक्षा का जोखिम
स्मार्ट टीवी हमेशा इंटरनेट (Wi-Fi) से जुड़ा रहता है, जो इसे हैकर्स का आसान शिकार बना सकता है। अगर सॉफ्टवेयर में कोई खामी है, तो साइबर अपराधी आपके टीवी का एक्सेस हासिल कर सकते हैं। एक्सेस मिलने पर वे आपके टीवी के कैमरे और माइक्रोफोन का इस्तेमाल आपकी जासूसी करने के लिए कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
smart tv microphone privacy risks how to turn off mic hindi tips and tricks
अगर इस्तेमाल नहीं करते, तो बंद करें - फोटो : Adobe Stock
अगर इस्तेमाल नहीं करते, तो बंद करें
यदि आप वॉयस कमांड का इस्तेमाल बहुत कम करते हैं या आपको रिमोट से टाइप करना ज्यादा सुविधाजनक लगता है, तो माइक्रोफोन को हमेशा ऑन रखने का कोई तुक नहीं है। इसे बंद करने से टीवी के सामान्य कामकाज जैसे एप्स चलाना या वीडियो देखने पर कोई असर नहीं पड़ता, सिर्फ हैंड्स-फ्री कमांड बंद हो जाता है।
विज्ञापन
smart tv microphone privacy risks how to turn off mic hindi tips and tricks
कैसे बंद करें Smart TV का माइक्रोफोन? - फोटो : एआई जनरेटेड
कैसे बंद करें Smart TV का माइक्रोफोन?
माइक्रोफोन बंद करने का तरीका टीवी के ब्रांड और ऑपरेटिंग सिस्टम पर निर्भर करता है। Google TV के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
  • टीवी की सेटिंग्स में जाएं।
  • प्राइवेसी के विकल्प पर क्लिक करें।
  • गूगल असिस्टेंस सेटिंग्स खोलें।
  • यहां 'हैंड्स फ्री माइक' और 'वॉइस कंट्रोल' को टर्न ऑफ (Off) कर दें।
  • Samsung, LG या Fire TV में इन विकल्पों के नाम अलग हो सकते हैं, लेकिन तरीका लगभग समान होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed