फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   How Lock Private Chats ChatGPT: Step-by-Step Guide Using New Security Feature

चैटजीपीटी में आया शानदार फीचर: अब पिन या फेस लॉक से सुरक्षित कर सकेंगे चैट्स, क्या है स्टेप-बाय-स्टेप तरीका?

Wed, 21 Oct 2026 05:05 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 21 Oct 2026 05:05 PM IST
सार

अगर आप भी चैटजीपीटी का इस्तेमाल काम से जुड़ी जानकारी या अपने सीक्रेट नोट्स के लिए करते हैं, तो अब आपकी प्राइवेसी पहले से ज्यादा मजबूत हो सकती है। दरअसल, ओपनएआई ने चैटजीपीटी में 'लॉक्ड चैट्स' फीचर पेश कर दिया है। इसकी मदद से आप अपनी चुनिंदा और संवेदनशील बातचीत पर चार-डिजिट पिन या बायोमेट्रिक लॉक लगा सकते हैं। आइए जानते हैं इसे सेट करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका क्या है...
 

विज्ञापन
How Lock Private Chats ChatGPT: Step-by-Step Guide Using New Security Feature
चैटजीपीटी, चैट लॉक फीचर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

ओपनएआई के लॉक्ड चैट्स फीचर की मदद से यूजर्स चैटजीपीटी में अपनी कुछ खास बातचीत को अलग से सुरक्षित रख सकते हैं। इसके लिए अकाउंट पिन सेट करना होता है। इसके बाद एक बार चैट लॉक होने के बाद वह सामान्य चैट लिस्ट में नहीं दिखती। इससे किसी दूसरे व्यक्ति के लिए चैट हिस्ट्री देखते समय उस बातचीत तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन

इस फीचर में चार अंकों का पिन इस्तेमाल किया जाता है। जिन स्मार्टफोन में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन उपलब्ध है, वहां फेस आईडी, टच आईडी या डिवाइस ऑथेंटिकेशन से भी लॉक्ड चैट्स खोली जा सकती हैं। हालांकि, चैट लॉक करना पूरे चैटजीपीटी अकाउंट को लॉक करने से अलग है। यह सुविधा खास बातचीत को सामान्य चैट हिस्ट्री से अलग रखने के लिए है।
विज्ञापन


चैटजीपीटी में अपनी चैट्स लॉक कैसे करें?
अगर आपके अकाउंट में लॉक्ड चैट्स का विकल्प उपलब्ध है, तो इन स्टेप्स की मदद से किसी बातचीत को लॉक कर सकते हैं...

  • सबसे पहले चैटजीपीटी खोलें।
  • चैट हिस्ट्री में जाकर उस बातचीत को ढूंढें, जिसे लॉक करना चाहते हैं।
  • उस चैट के बगल में दिए गए तीन डॉट वाले मेनू पर क्लिक करें।
  • यहां पर लॉक चैट दिख जाएगा, वह विकल्प चुनें।
  • पुष्टि करने के लिए फिर से लॉक चैट पर क्लिक करें।
  • पहली बार फीचर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो चार अंकों का अकाउंट पिन बनाएं।
  • पुष्टि के लिए पिन दोबारा दर्ज करें।
  • इन स्टेप्स को पूरा करने के बाद सेलेक्ट की गई बातचीत लॉक्ड सेक्शन में दिखाई देगी। वह सामान्य चैट हिस्ट्री और बातचीत के सामान्य सर्च रिजल्ट में नजर नहीं आएगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


लॉक की गई चैट्स कैसे खोलें?
अब अगर आप लॉक की गई बातचीत को दोबारा देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको लॉक्ड चैट्स सेक्शन में जाना होगा। इसके लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले चैटजीपीटी खोलें।
  • प्रोजेक्ट्स सेक्शन में जाएं।
  • लॉक्ड चैट विकल्प चुनें।
  • यहा अपना पिन दर्ज करें। अगर सुविधा उपलब्ध है, तो डिवाइस ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  • जिस बातचीत को खोलना चाहते हैं, उसे चुनें।
  • खास बात यह है कि एक बार अकाउंट पिन सेट हो जाने के बाद, यूजर्स सीधे लॉक्ड चैट्स सेक्शन से नई निजी बातचीत भी शुरू कर सकते हैं।


पिन भूल गए तो हमेशा के लिए डिलीट हो सकती हैं चैट्स

  • इस फीचर का इस्तेमाल करते समय पिन को याद रखना बेहद जरूरी है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, यूजर्स अपनी बातचीत खोए बिना मौजूदा पिन बदल सकते हैं। लेकिन अगर वे पिन भूल जाते हैं और उसे रीसेट करते हैं, तो सभी लॉक्ड चैट्स हमेशा के लिए डिलीट हो जाएंगी।
  • इसके अलावा, वे मेमोरीज और फाइलें भी डिलीट हो जाएंगी, जो केवल पुराने पिन से सुरक्षित थीं। इसलिए पिन बनाते समय सावधानी बरतना और उसे याद रखना जरूरी है। पिन रीसेट करने से पहले यह समझ लें कि इससे सुरक्षित की गई कंटेंट पर क्या असर पड़ेगा।


किन चैटजीपीटी यूजर्स को मिलेगा यह फीचर?
रिपोर्ट्स के अनुसार, लॉक्ड चैट्स फीचर चैटजीपीटी के फ्री, गो, प्लस, प्रो, बिजनेस, इंटरप्राइज, शिक्षा इन सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, किसी अकाउंट में फीचर का विकल्प दिखना उसके रोलआउट और उपलब्धता पर निर्भर हो सकता है। अगर आपको यह विकल्प नहीं दिख रहा है, तो अपने चैटजीपीटी अकाउंट में उपलब्ध सेटिंग्स और अपडेट की जांच करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed