{"_id":"6ad8a7c544194bd4a80b7f44","slug":"lava-aura-curve-5g-launched-in-india-price-specifications-features-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावा का नया कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन लॉन्च: पीछे मिलेगी सेकेंडरी स्क्रीन, 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
लावा का नया कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन लॉन्च: पीछे मिलेगी सेकेंडरी स्क्रीन, 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी
Wed, 21 Oct 2026 05:23 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Wed, 21 Oct 2026 05:23 PM IST
सार
Lava Aura Curve 5G: भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड लावा ने ऑफलाइन मार्केट में हलचल मचाते हुए नया Lava Aura Curve 5G लॉन्च कर दिया है। 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, फोन के बैक पैनल पर मिनी सेकेंडरी स्क्रीन, 6,000mAh की बड़ी बैटरी और वीगन लेदर फिनिश इसे बेहद प्रीमियम बनाते हैं। कंपनी इस फोन के साथ फ्री डोरस्टेप सर्विस भी दे रही है। आइए जानते हैं इसके धांसू फीचर्स और कीमत की पूरी डिटेल।
विज्ञापन
Lava Aura Curve 5G
- फोटो : लावा
विस्तार
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बना रही घरेलू कंपनी लावा (Lava) ने अपना नया हैंडसेट Lava Aura Curve 5G आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। पिछले महीने आए Lava Virat Curve 5G के बाद, कंपनी ने इस नए मॉडल को खास तौर पर ऑफलाइन रिटेल मार्केट के ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। प्रीमियम वीगन लेदर फिनिश, 3D कर्व्ड स्क्रीन और बैक पैनल पर दी गई सेकेंडरी मिनी स्क्रीन इस फोन को अपने सेगमेंट में काफी अलग बनाती है।
दो स्क्रीन का अनोखा अंदाज और शानदार डिस्प्ले
Lava Aura Curve 5G में 6.67-इंच का Full HD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन में 1,100 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 1920Hz PWM डिमिंग दी गई है, जो तेज धूप में भी क्लीयर विजुअल्स सुनिश्चित करती है।
इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसके बैक पैनल पर मौजूद सेकेंडरी मिनी स्क्रीन है। इस छोटी स्क्रीन की मदद से यूजर्स फोन को बिना अनलॉक किए नोटिफिकेशन्स, बैटरी स्टेटस और कस्टम मैसेज देख सकते हैं, साथ ही म्यूजिक भी कंट्रोल कर सकते हैं।
विज्ञापन
दमदार परफॉर्मेंस और क्लीन सॉफ्टवेयर
फोन के अंदर 6nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। इसमें 6GB LPDDR5 रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। वर्चुअल रैम फीचर के जरिए रैम को 6GB तक और बढ़ाया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इस डिवाइस ने AnTuTu बेंचमार्क पर 8 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन बिना किसी फालतू ऐप्स (ब्लोटवेयर) या विज्ञापनों के एकदम क्लीन Android 16 पर चलता है। इसमें लावा के इन-हाउस Vayu AI फीचर्स भी शामिल हैं। टीवी और एसी को कंट्रोल करने के लिए इसमें IR ब्लास्टर भी मौजूद है। कंपनी ने इसके साथ 2 साल के ओएस अपग्रेड और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है।
50MP Sony कैमरा और 6000mAh की बड़ी बैटरी
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए फोन के रियर में 50-मेगापिक्सल का Sony IMX752 प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) और 2K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। इसमें नाइट मोड, प्रो वीडियो, डुअल-व्यू वीडियो और मोशन फोटो जैसे कई मोड्स मिलते हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में स्क्रीन फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
फोन में 6,000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जिसे लेकर 720 घंटे तक के स्टैंडबाय टाइम का दावा है। यह 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, हालांकि बॉक्स में 33W का चार्जर साथ मिलता है।
मजबूती और प्रीमियम डिजाइन
लावा ने मजबूती के मामले में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और धूल व पानी के छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Al-Si DT Star 2 कवर ग्लास के साथ IronGuard प्रोटेक्शन दिया गया है। 184 ग्राम वजनी इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। कंपनी ग्राहकों को पूरे भारत में 'फ्री सर्विस एट होम' (घर पर मुफ्त सर्विस) की सुविधा भी दे रही है।
कीमत और उपलब्धता
Lava Aura Curve 5G को सिंगल 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है, जिसकी कीमत 23,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन देशभर के प्रमुख ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। ग्राहक इसे दो खूबसूरत कलर्स- अंबर ब्लू और हिम सिल्वर में खरीद सकते हैं।