फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   whatsapp telegram sim binding new rules india 2027 impact explained

व्हाट्सएप-टेलीग्राम यूजर्स को झटका: एक जनवरी से लागू होगा सिम बाइंडिंग नियम, क्या बंद हो जाएगा आपका अकाउंट?

Thu, 22 Oct 2026 06:57 PM IST
कुलदीप शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुलदीप शर्मा Updated Thu, 22 Oct 2026 06:57 PM IST
सार

1 जनवरी 2027 से भारत में व्हाट्सएप और टेलीग्राम चलाने के नियम पूरी तरह बदलने वाले हैं, जिससे करोड़ों यूजर्स प्रभावित हो सकते हैं। आखिर क्या है सरकार की यह नई शर्त और क्या आपका भी अकाउंट हो जाएगा बंद? आइए जानते हैं क्या हैं नये नियम।

विज्ञापन
whatsapp telegram sim binding new rules india 2027 impact explained
प्रतीकात्म इमेज - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भारत में 1 जनवरी 2027 से व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग ऐप्स के लिए सख्त सिम-बाइंडिंग नियम लागू होने जा रहे हैं। इस सिम बाइंडिंग रूल के तहत व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग एप्स को केवल उसी फोन में इस्तेमाल किया जा सकेगा, जिसमें अकाउंट से जुड़ा असली सिम कार्ड एक्टिव और मौजूद हो। बिना सिम या केवल वाई-फाई पर एप चलाने की छूट खत्म होगी। इसका मकसद फर्जी खातों और ऑनलाइन साइबर फ्रॉड को रोकना है।

विज्ञापन

सरकार ने क्यों उठाया ये कदम?

दूरसंचार विभाग ने साइबर फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए यह नया आदेश जारी किया है, जिसकी समय-सीमा 31 दिसंबर 2026 तय की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल देश में साइबर धोखाधड़ी से लोगों को हजारों करोड़ रुपये का भारी नुकसान उठाना पड़ा था। इसी वजह से सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि हर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल होने वाला नंबर पूरी तरह सुरक्षित और असली यूजर के पास ही हो।

विज्ञापन

कौन होगा सबसे ज्यादा प्रभावित?

इस नए नियम से वे लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे जो वाई-फाई के जरिए बिना सिम के टैबलेट या लैपटॉप पर चैटिंग करते हैं। इसके अलावा, विदेश यात्रा करने वाले यात्री, बार-बार फोन बदलने वाले लोग और एक ही फोन में कई सिम कार्ड का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि राहत की बात यह है कि व्हाट्सएप वेब पर हर छह घंटे में लॉगआउट होने वाला पुराना नियम हटाकर अब जोखिम के आधार पर तय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन एप्स को भी करने होंगे बदलाव

नियमों के तहत व्हाट्सएप और टेलीग्राम समेत स्नैपचैट, सिग्नल और जोश जैसे कई पॉपुलर एप्स को अपने सिस्टम में बदलाव करने होंगे। इस तकनीकी बदलाव का असर इन कंपनियों के कामकाज और यूजर एक्सपीरियंस पर भी पड़ेगा, क्योंकि कई प्लेटफॉर्म अभी से एंड्रॉयड पर इसकी टेस्टिंग कर रहे हैं।

जानकारों ने इस पर क्या कहा?

विशेषज्ञों का मानना है कि इस सख्ती से आम जनता को भले ही शुरुआती दिक्कतें आएं, लेकिन डिजिटल अपराधों में काफी कमी आएगी। इस बारे में एक हालिया सर्वे में भी बात सामने आई है कि कई लोग इस बदलाव को लेकर आशंकित हैं, इसलिए यूजर्स को तय तारीख से पहले अपनी सेटिंग्स और डिवाइस का खास ध्यान रखना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed