फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   WhatsApp Ends Support Older Android Phones: Check Device Before Stops Working

व्हाट्सएप ने पुराने फोन से खत्म किया सपोर्ट: आज से इन डिवाइस पर नहीं चलेगा एप; आईफोन यूजर्स भी रहें तैयार

Tue, 08 Sep 2026 03:51 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 08 Sep 2026 03:51 PM IST
सार

व्हाट्सएप ने पुराने एंड्रॉयड फोन के लिए सपोर्ट खत्म कर दिया है। आठ सितंबर यानी आज से एंड्रॉयड छह से पुराने वर्जन वाले फोन में एप सपोर्ट नहीं करेगा, जबकि आईफोन के लिए यह तारीख 30 नवंबर रखी गई है। तो क्या आपके फोन में भी व्हाट्सएप बंद होने वाला है? जानिए अपने डिवाइस का एंड्रायड और आईओएस सॉफ्टवेयर वर्जन चेक करने का आसान तरीका और व्हाट्सएप की इस नई सपोर्ट पॉलिसी की पूरी डिटेल।

विज्ञापन
WhatsApp Ends Support Older Android Phones: Check Device Before Stops Working
इन स्मार्टफोन में नहीं चलेगा व्हाट्सएप - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

अगर आप काफी पुराना स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं और उसमें व्हाट्सएप चलाते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। मेटा के मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन्स के लिए अपना सपोर्ट खत्म कर दिया है। आठ सितंबर 2026 से व्हाट्सएप केवल एंड्रॉयड 6.0 या उससे नए वर्जन पर चलने वाले स्मार्टफोन्स पर ही काम करेगा। इसका सीधा मतलब यह है कि एंड्रॉयड 5.0 और एंड्रॉयड 5.1 पर चल रहे पुराने फोन्स में व्हाट्सएप का सपोर्ट पूरी तरह समाप्त हो गया है। यह बदलाव केवल एंड्रायड तक सीमित नहीं है, कंपनी ने आईफोन यूजर्स के लिए भी सख्त डेडलाइन जारी कर दी है।
विज्ञापन


आइए जानते हैं व्हाट्सएप की इस नई सपोर्ट पॉलिसी से जुड़ी हर जानकारी के बारे में विस्तार से...

व्हाट्सएप बीटा रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी समय-समय पर पुराने डिवाइस और ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट बंद करती है, जिससे नए ऑपरेटिंग सिस्टम, सिक्याेरिटी अपडेट और जरूरी तकनीकी सुविधाओं पर फोकस किया जा सके।
विज्ञापन

WhatsApp Ends Support Older Android Phones: Check Device Before Stops Working
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
आईफोन यूजर्स के लिए भी बदलेंगे नियम
व्हाट्सएप का यह बदलाव सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही नहीं हुआ है। आईफोन यूजर्स भी जल्द इसके चपेट में आएंगे। इसके लिए डेडलाइन आ चुकी है। 30 नवंबर 2026 से व्हाट्सएप चलाने के लिए आईफोन में आईओएस 15.5 या उससे नया वर्जन होना जरूरी होगा। फिलहाल व्हाट्सएप आईओएस 15.1 और उसके बाद के वर्जन को सपोर्ट करता है, लेकिन नवंबर के अंत से न्यूनतम जरूरत आईओएस 15.5 हो जाएगी। इसलिए अगर आपके आईफोन में आईओएस 15.1, 15.2, 15.3 या 15.4 जैसा पुराना वर्जन है, तो 30 नवंबर से पहले सॉफ्टवेयर अपडेट की उपलब्धता जरूर चेक कर लें।

सिर्फ व्हाट्सएप अपडेट करने से नहीं चलेगा काम
  • यहां पर यूजर्स को इस बात का भी खास ध्यान रखना होगा, कि सिर्फ एप को अपडेट करने से आपको व्हाट्सएप स्मूथली चलने लगेगा। अगर आपका फोन एंड्रॉयड  5.0 या 5.1 पर चल रहा है, तो केवल व्हाट्सएप का नया वर्जन इंस्टॉल करने से समस्या दूर नहीं होगी। असली जरूरत फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट करने की है।
  • अगर आपके फोन के लिए व्हाट्सएप 6 या उससे नया सिस्टम अपडेट उपलब्ध है, तो फोन को अपडेट करके व्हाट्सएप का इस्तेमाल जारी रखा जा सकता है, लेकिन अगर फोन निर्माता ने उस डिवाइस के लिए आगे का एंड्रॉयड अपडेट जारी नहीं किया है, तो पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम की वजह से व्हाट्सएप का सपोर्ट नहीं मिलेगा। हालांकि व्हाट्सएप ऐसे बदलाव से पहले यूजर्स को एप के अंदर नोटिफिकेशन और अपग्रेड रिमाइंडर भी देता है।

WhatsApp Ends Support Older Android Phones: Check Device Before Stops Working
ऐसे चेक करें अपने फोन का वर्जन - फोटो : एआई जनरेटेड
एंड्रॉयड यूजर्स अपने फोन में कैसे चेक करें?
अगर आप एंड्रॉयड यूजर हैं और चेक करना चाहते हैं, कि आपके फोन में व्हाट्सएप सपोर्ट करेगा या नहीं,  तो आप इन स्टेप्स को फॉलो करकरेंऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन आसानी से जांच कर सकते हैं।
  • इसके लिए सबसे पहले फोन की सेटिंग्स में जाएं। 
  • इसके बाद अबाउट फोन या अबाउट डिवाइस पर क्लिक करें। 
  • यहां आपको एंड्रॉयड वर्जन दिखाई देगा।
  • अगर एंड्रॉयड 6.0 या इससे नया वर्जन है, तो इस बदलाव की वजह से व्हाट्सएप बंद नहीं होगा।
  • अगर एंड्रॉयड 5.0 या 5.1 है, तो सॉफ्टवेयर अपडेट में जाकर नया अपडेट उपलब्ध है या नहीं, यह चेक करें।
  • फोन के ब्रांड के अनुसार सेटिंग्स में इन विकल्पों का नाम या स्थान थोड़ा अलग हो सकता है।
विज्ञापन

WhatsApp Ends Support Older Android Phones: Check Device Before Stops Working
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
आईफोन में कैसे चेक करें आईओएस वर्जन?
यदि आप एक आईफोन यूजर हैं, तो आप भी इन स्टेप्स से कुछ ही मिनटों में अपने फोन का आईओएस वर्जन चेक कर सकते हैं।
  • अपने आईफोन की सेटिंग्स में जाएं।
  • जनरल पर टैप करें और फिर अबाउट में जाएं।
  • यहां आपको आईओएस वर्जन दिख जाएगा। यदि यह iOS 15.5 या उससे नया है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है।
  • यदि सॉफ्टवेयर पुराना है, तो सेटिंग्स के जनरल पर क्लिक करके सॉफ्टवेयर अपडेट में जाकर अपने आईफोन को तुरंत अपडेट कर लें।

WhatsApp Ends Support Older Android Phones: Check Device Before Stops Working
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
व्हाट्सएप  पुराने फोन का सपोर्ट क्यों खत्म करता है?
व्हाट्सएप बीटा की रिपोर्ट के अनुसा, कंपनी नियमित रूप से यह समीक्षा करती है कि कौन से डिवाइस और ऑपरेटिंग सिस्टम सबसे पुराने हैं और उनका इस्तेमाल कम हो रहा है। ऐसे डिवाइस में नए सिक्योरिटी अपडेट की कमी हो सकती है या व्हाट्सएप के नए फीचर्स चलाने के लिए जरूरी तकनीकी क्षमता नहीं हो सकती। इसी वजह से कंपनी पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट धीरे-धीरे बंद करती है और नए वर्जन पर फोकस करती है।

फोन अपडेट नहीं हुआ तो क्या होगा?
  • अगर आपका फोन एंड्रॉयड 5.0 या 5.1 पर है और उसके लिए एंड्रॉयड 6 या उससे नया अपडेट उपलब्ध नहीं है, तो व्हाट्सएप का इस्तेमाल जारी रखने के लिए आपको नया सपोर्टेड डिवाइस लेना पड़ सकता है।
  • इसी तरह, अगर आपका आईफोन आईओएस 15.5 या उससे नए वर्जन पर अपडेट नहीं हो सकता, तो 30 नवंबर 2026 के बाद व्हाट्सएप के सपोर्ट को लेकर समस्या आ सकती है। इसलिए अगर आपका फोन पुराना है, तो आज ही उसका एंड्रॉयड या आईओएस वर्जन चेक कर लें और उपलब्ध सॉफ्टवेयर अपडेट इंस्टॉल कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed