फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   Transform Your Festival Photos with AI: Step-by-Step Gemini & ChatGPT Prompts Dussehra

दशहरा पर नहीं खिंचवा पाए फोटो?: एआई टूल्स से फ्री में मिनटों में बनाएं शानदार तस्वीर, जानें संबंधित प्रॉम्प्ट

Tue, 20 Oct 2026 04:19 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 20 Oct 2026 04:19 PM IST
सार

अगर आप इस बार दशहरा पर रावण दहन देखने नहीं जा पा रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया स्टेटस पर अपनी शानदार फेस्टिव फोटो लगाना चाहते हैं, तो बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप कई फ्री एआई टूल्स की मदद से घर बैठे मिनटों में एक से बढ़कर एक रियलिस्टिक फोटोज बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए आपको किन खास प्रॉम्प्ट्स का इस्तेमाल करना होगा...
 

विज्ञापन
Transform Your Festival Photos with AI: Step-by-Step Gemini & ChatGPT Prompts Dussehra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

दशहरा पर रावण दहन देखने नहीं जा पाए या मेले में अच्छी फोटो क्लिक नहीं कर पाए? तो अब इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। जेमिनी या चैटजीपीटी जैसे एआई टूल्स की मदद से आप अपनी फोटो का दशहरा के शानदार फेस्टिव लुक में बदल सकते हैं। इसके लिए बस अपनी साफ फोटो अपलोड करनी होगी और सही प्रॉम्प्ट देना होगा। बस कुछ ही मिनट में एआई आपकी फोटो को रावण दहन, मेले और पारंपरिक कपड़ों वाले बैकग्राउंड के साथ तैयार कर सकता है।

विज्ञापन


एआई  से दशहरा फोटो बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप एआई से एकदम असली जैसी फोटो बनवाना चाहते हैं, तो याद रहे इसके लिए जितना अच्छा प्रॉम्प्ट होगा, नतीजा भी उतना ही अच्छा निकलेगा। इसके लिए नीचे बताए गए बातों को ध्यान रखें...

विज्ञापन
  • छोटा और स्पष्ट प्रॉम्प्ट दें: बहुत लंबे या उलझे हुए निर्देशों के बजाय सीधे शब्दों में बताएं कि आपको कैसी फोटो चाहिए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • चेहरा न बदलने का निर्देश दें: प्रॉम्प्ट में साफ लिखें कि चेहरे की पहचान और असली फीचर्स वैसे ही रखे जाएं।
  • अच्छी क्वालिटी की फोटो अपलोड करें: ऐसी तस्वीर चुनें जिसमें चेहरा साफ दिखाई दे और रोशनी ठीक हो।
  • बैकग्राउंड और कपड़ों की जानकारी दें: पारंपरिक कपड़े, रावण का पुतला, मेला या आतिशबाजी जैसी डिटेल्स प्रॉम्प्ट में शामिल करें।


दशहरा फोटो बनाने के लिए किन प्रॉम्प्ट्स का इस्तेमाल करें?
अगर आप एकदम शानदार फोटो बनाना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए इन प्राम्प्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। या फिर इसमें अपने जरूरत के हिसाब से कुछ बदलाव भी कर सकते हैं।

1. रावण दहन के साथ सिनेमैटिक फोटो
अगर आप रावण दहन के साथ सिनेमैटिक फोटो बनाना चाहते हैं, तो इस प्रॉम्प्ट का यूज कर सकते हैं...
Create a hyper-realistic cinematic photo of the person in the uploaded image wearing traditional Indian clothes, aiming a lit arrow toward a large Ravan effigy in a crowded festival ground at dusk. Add realistic fireworks, warm festive lighting, and a vibrant Dussehra atmosphere. Preserve the person's original face and identity without changing facial features.

2. मेले में रावण दहन देखते हुए फोटो
मेले में रावण की तरफ देखते हुए फोटो बनाने के लिए यह प्रॉम्प्ट डालें...Create a candid, realistic photo of the person in the uploaded image smiling while watching a burning Ravan effigy at a Dussehra fair at night. Include a festive crowd, glowing lights, and fireworks in the background. Keep the person's original face, facial features, and identity unchanged.

3. रावण के पुतले के सामने पारंपरिक फोटो
इसके साथ ही अगर एक पारंपरिक फोटो बनाने की चाह है, तो इस प्रॉम्प्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं...
Create a realistic close-up portrait of the person in the uploaded image standing with folded hands in a Namaste pose in front of a large Ravan effigy at a Dussehra fair during evening. Use traditional Indian attire, warm festive lighting, and a softly blurred background. Preserve the person's original face and identity.

फ्री एआई से फोटो कैसे बनाएं?
अगर आप बिना एक रुपये खर्च किए, फ्री में असली जैसी फोटो बनाना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें...

  • इसके लिए सबसे पहले अपना पसंदीदा जेमिनी या चैटजीपीटी खोलें।
  • अब इमेज बनाने की सुविधा चुनें या चैट में फोटो अपलोड करने के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपनी साफ और अच्छी रोशनी वाली फोटो अपलोड करें।
  • यहां ऊपर दिए गए प्रॉम्प्ट में जरूरत के मुताबिक बदलाव करके उसे भेजें।
  • इतना करते ही आपकी फोटो तैयार हो सकती है। अगर चेहरा, कपड़े या बैकग्राउंड आपकी पसंद के मुताबिक नहीं है, तो निर्देश देकर दोबारा बदलाव करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed