सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   Datia: Two accused in councillor murder case arrested, a reward of Rs 5,000 each was announced on both of them

Datia: पार्षद हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों पर पांच-पांच हजार का घोषित था इनाम

संवाद न्यूज एजेंसी, दतिया Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 20 Apr 2026 07:55 AM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस ने पार्षद कल्लू कुशवाहा हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली गई है।

Datia: Two accused in councillor murder case arrested, a reward of Rs 5,000 each was announced on both of them
पार्षद कल्लू कुशवाहा हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार

कोतवाली थाना पुलिस ने पार्षद कल्लू कुशवाहा हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली गई है। पकड़े गए आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था।
Trending Videos


सेंवढ़ा चुंगी निदान का कुआं निवासी पार्षद कल्लू कुशवाहा की 31 मार्च को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने छोटू कुशवाहा, सुधीर कुशवाहा, गोलू कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, प्रवीण वाल्मीक व साहब सिंह यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने आरोपी सेवढ़ा चुंगी निवासी उमेश और रिछरा फाटक निवासी प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक धीरेंद्र मिश्रा, उप निरीक्षक अंशुल अरोरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed