{"_id":"6aa6eea1d909e3d04d040404","slug":"students-will-not-be-able-to-elect-their-government-without-an-id-almora-news-c-232-1-alm1019-148620-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बगैर आईडी के छात्र- छात्राएं नहीं चुन सकेंगे अपनी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बगैर आईडी के छात्र- छात्राएं नहीं चुन सकेंगे अपनी सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद छात्र- छात्राएं चुनावी रंग में रंग गए हैं लेकिन अब तक विश्वविद्यालय के 29 हजार से अधिक विद्यार्थियों को परिचयपत्र ही जारी नहीं हुए हैं। ऐसे में विद्यार्थियों में अपने मत के प्रयोग के लिए असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
एसएसजे विश्वविद्यालय के अधीन परिसर और महाविद्यालयों में 29 सितंबर को छात्र- छात्राएं अपनी सरकार चुनेंगे। चुनाव के लिए महज 16 दिन शेष हैं और अब तक स्नातक और स्नातकोत्तर पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों को उनके परिचयपत्र ही नहीं मिल सके हैं। दरअसल इन छात्र-छात्राओं का डेटा समर्थ टीम दिल्ली से अब तक विश्वविद्यालय को प्राप्त नहीं हुआ है। डेटा नहीं मिलने के कारण परिचयपत्र तैयार नहीं हो सके हैं। वहीं तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों के परिचयपत्र अब तक प्रिंट नहीं हुए हैं। छात्रसंघ चुनाव में परिचयपत्र मिलने पर ही विद्यार्थी मतदान कर सकेंगे। ऐसे में 29 हजार से अधिक छात्र- छात्राओं में अपने मतदान के अधिकार को लेकर असमंजस बना हुआ है।
कोट
पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों का डेटा समर्थ टीम दिल्ली से प्राप्त होना है। डेटा मिलते ही परिचयपत्र तैयार कराए जाएंगे। तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के परिचयपत्र प्रिंट के लिए दिए गए हैं। चुनाव से पहले सभी पात्र छात्र-छात्राओं को परिचयपत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
- डॉ. धनी आर्या, कुलानुशासक, एसएसजे परिसर अल्मोड़ा