सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ankita Bhandari Case two sisters wrote a letter to President with their own blood justice for Ankita

Almora: अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिलने से आहत दो सगी बहनें, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को खून से लिखा खत

संवाद न्यूज एजेंसी, मौैलेखाल (अल्मोड़ा)। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Fri, 09 Jan 2026 03:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Almora: अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिलने से आहत दो सगी बहनें, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को खून से लिखा खत

Ankita Bhandari Case two sisters wrote a letter to  President with their own blood justice for Ankita
दो सगी बहनों ने खून से राष्ट्रपति को लिखा खत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का नाम फिर सुर्खियों में आने से आहत अल्मोड़ा जिले के सल्ट विकासखंड की दो सगी बहनों ने खून से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। सल्ट निवासी कुसुम लता बौड़ाई और उनकी छोटी बहन संजना (कक्षा दसवी की छात्रा) ने उप जिलाधिकारी काशीपुर के माध्यम से भेजे गए पत्र में सवाल उठाया है कि क्या प्रभावशाली लोगों को अपराध करने की छूट है।

Trending Videos


पत्र में दोनों बहनों ने लिखा कि जब देश की एक बेटी को न्याय नहीं मिलता तो बाकी बेटियां खुद को सुरक्षित कैसे महसूस करें। किसान मंच की प्रदेश प्रवक्ता और पहाड़ फाउंडेशन की अध्यक्ष कुसुम लता बौड़ाई ने इसे निवेदन नहीं बल्कि संवेदनहीन सत्ता के चेहरे पर तमाचा बताते हुए कहा कि अंकिता भंडारी केस में सबूत नष्ट करने और रसूखदारों को संरक्षण देने की आशंकाएं न्याय की राह में बाधा बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...अंकिता हत्याकांड: कल राजधानी में निकाला जाएगा मशाल जुलूस, 11 को प्रदेश बंद... विभिन्न संगठनों ने बनाई रणनीति

उनकी छोटी बहन संजना ने कहा कि अगर बड़े और ताकतवर लोग अपराध कर बच जाते हैं तो हम जैसे बच्चों की सुरक्षा कौन करेगा। संजना ने यह भी कहा कि बेटियों को न्याय दिलाना सिर्फ एक परिवार की नहीं बल्कि पूरे समाज और सरकार की जिम्मेदारी है। जब तक दोषियों को सख्त सजा नहीं मिलेगी तब तक ऐसी घटनाएं रुकेंगी नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed