सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   UKRAND burns effigy of Tourism Minister in Dwarahat, raises slogans in protest

Almora News: द्वाराहाट में उक्रांद ने पर्यटन मंत्री का फूंका पुतला, विरोध में लगाए नारे

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 15 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
UKRAND burns effigy of Tourism Minister in Dwarahat, raises slogans in protest
 द्वाराहाट के मुख्य चौराहे पर पर्यटन मंत्री का पुतला फूंकते उक्रांद कार्यकर्ता।
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड क्रांति दल ने रविवार को मुख्य चौराहे पर प्रदेश सरकार पर्यटन मंत्री का पुतला फूंका। वहीं विरोध में नारे लगा उक्रांद नेताओं के खिलाफ मुकदमों को वापस लेने की मांग की।
Trending Videos

वक्ताओं ने कहा कि गैरसैंण सत्र के विधानसभा घेराव के बाद पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के गैरसैंण को लेकर दिए गए बयान पर विधायकों से वार्ता करने के लिए सड़कों पर उक्रांद के नेता उतरे थे। इस दौरान उक्रांद के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी सहित अनेक नेताओं की गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कर दिए गए। जिससे कार्यकर्ताओं में सरकार के खिलाफ आक्रोश है। इसी के विरोध में उक्रांद के कार्यकताओं ने मुख्य चौराहे पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का पुतला दहन कर विरोध जताया है। कार्यकर्ताओं ने उक्रांद के नेताओं व कार्यकर्ताओं पर लगाए गए मुकदमे शीघ्र वापस लेने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि जल्द मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। पुतला दहन के दौरान युवा प्रकोष्ठ के पूर्व केंद्रीय सचिव गोविंद अधिकारी, नगर अध्यक्ष सुशील साह, राज्य आंदोलनकारी विरेंद्र बजेठा, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष गुंजन साह, गौरव उपाध्याय, रवि जोशी, हिम्मत सिंह, मोहन सिंह, कृपाल सिंह, अनिल पांडे, नवीन जोशी, मदन राम, गोपाल सिंह, पूरन जोशी, बालम सिंह, ख्याली मैनाली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed