सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   135 villagers practiced yoga in Jenta.

Chamoli News: जेंटा में 135 ग्रामीणों ने किया योगाभ्यास

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 12 Jun 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
135 villagers practiced yoga in Jenta.
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। आयुष विभाग की ओर से आयोजित हरित योग शिविर में विभिन्न आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में कार्यरत योग अनुदेशकों ने 135 ग्रामीणों को योगाभ्यास और प्राणायाम की जानकारियों से अवगत कराया। शनिवार को आयुर्वेदिक चिकित्सालय जेंटा की ओर से 40, चलियापानी में 30, सुगी में 30 और वाण में 35 प्रतिभागियों को सूर्यासन, अनुलोम-विलोम सहित अनेकों आसनों का योगाभ्यास कराया। इस मौके पर योग अनुदेशक सतेंद्र कुमार, पंकज मनूड़ी, बबीता, अनिल रतूड़ी आदि ने प्रतिभाग किया। संवाद



फोटो
अस्पताल में व्यवस्थाओं के लिए सत्याग्रह जारी
कर्णप्रयाग। महिला बेस अस्पताल सिमली में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती सहित व्यवस्थाओं को सुचारु करने के लिए ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष उमेश खंडूड़ी का सत्याग्रह आंदोलन शुक्रवार को आठवें दिन भी जारी रहा। उमेश खंडूड़ी ने कहा कि सत्याग्रह आंदोलन के आठ दिन बाद भी शासन-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई सकारात्मक प्रयास नहीं किए गए हैं। इस कारण शनिवार 13 जून को ग्राम प्रधान संगठन, जन-प्रतिनिधि और स्थानीय लोगों की ओर से महिला बेस अस्पताल सिमली से धरना स्थल तक रैली निकाल कर अग्रिम रणनीति पर विचार किया जाएगा। समर्थन देने वालों में सत्य प्रसाद खंडूड़ी, प्रणवेंद्र प्रसाद डिमरी, बीएन डिमरी, हर्षवर्धन डिमरी, बलवीर लडोला, चंद्रशेखर मैठाणी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



आयुर्वेदिक चिकित्सक आज से करेंगे पूर्ण कार्यबहिष्कार
कर्णप्रयाग। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा संघ ने सात सूत्री मांगों के निराकरण के लिए शुक्रवार को तीसरे दिन भी आधे दिन का कार्यबहिष्कार किया। शुक्रवार सुबह 8 से 11 बजे तक चिकित्सकों ने काला फीता बांध कर अस्पताल में कार्य और 11 बजे के बाद कार्यबहिष्कार किया। संघ के मीडिया प्रभारी डॉ. मनीष खंडूड़ी ने बताया कि चिकित्सकों की एसीपी, डीसीपी, विभागीय पुनर्गठन, चिकित्सा संवर्ग के लिए विभागीय निदेशक की नियुक्ति करने की मांगों का निराकरण नहीं किए जाने पर संघ की ओर से शनिवार 13 जून से पूर्ण कार्यबहिष्कार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed