फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   23 BKTC employees receive promotions

Chamoli News: बीकेटीसी के 23 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

Wed, 28 Oct 2026 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 28 Oct 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
23 BKTC employees receive promotions
लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को मिली राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने 23 कर्मचारियों और अधिकारियों को पदोन्नति दी है। लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को इससे राहत मिली है।
पदोन्नति समिति की संस्तुति और सक्षम स्तर से अनुमोदन के बाद वरिष्ठ सहायक के 14 रिक्त पदों के सापेक्ष अवर सहायकों को लिपिक उपसेवा संवर्ग में वरिष्ठ सहायक पद पर पदोन्नत किया गया है। इसके अलावा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और लेखाकार सहित अन्य पदों पर भी पदोन्नति दी गई है। कर्मचारियों ने पदोन्नति पर बीकेटीसी बोर्ड का आभार जताया है। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि विभागीय पदोन्नति समिति की संस्तुति के आधार पर कर्मचारियों और अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। इसके साथ ही 70 अस्थायी कर्मचारियों के वेतन में भी वृद्धि की गई है। अस्थायी कर्मचारियों की अन्य मांगों के निस्तारण के लिए उपसमिति गठित की गई है।
विज्ञापन


इधर...केदारनाथ में आमरण अनशन आज से
केदारनाथ/फाटा। बीकेटीसी संयुक्त कर्मचारी संघ के अस्थायी कर्मचारियों का एक सूत्री मांग के लिए विभिन्न मंदिरों में क्रमिक अनशन 13वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने केदारनाथ मंदिर परिसर से ओम चौक तक रैली निकालकर आक्रोश जताया। आंदोलनरत कर्मचारियों ने वन टाइम सेटलमेंट के माध्यम से उनका नियमितीकरण करने और स्थायी कर्मचारियों की तरह उनका मानदेय बढ़ाने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि समिति के प्रबंधक को अब जल्द वार्ता करनी चाहिए। अब मांगों के संबंध में 29 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन करेंगे। बीकेटीसी के प्रभारी अधिकारी को इस संबंध में पत्र भेजा है। क्रमिक अनशन के दौरान विपिन कुमार, संदीप सिंह, सुभाष सिंह समेत कई अस्थायी कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed