सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bear spotted with two cubs in Laguna village.

Chamoli News: लेगुना गांव में दो बच्चों के साथ दिखा भालू

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 17 Jun 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Bear spotted with two cubs in Laguna village.
विज्ञापन
नारायणबगड़। ग्राम पंचायत बेडूला के लेगुना गांव के आसपास मंगलवार शाम को एक भालू दो बच्चों के साथ चहलकदमी करते दिखा। ग्रामीणों की सूचना पर वन कर्मी मौके पर पहुंचे और किसी तरह भालू और उसके बच्चों को जंगल की ओर खदेड़ा। बुधवार को वनकर्मियों ने गांव से सटे जंगलों में एक तलाशी अभियान चलाया। वनबीट अधिकारी प्रमोद रावत ने ग्रामीणों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आवागमन करते समय चौकन्ना रहें और अकेले इधर-उधर न निकलें। इस अभियान में मोहन बिष्ट सहित गांव के कई लोगों ने वनकर्मियों का सहयोग किया। इससे पहले आदिबदरी के बेड़ी गांव में भी भालू बच्चों के साथ देखा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed