{"_id":"6a329b7ebdb1b5ecf200cf6e","slug":"bus-brakes-fail-two-pilgrims-injured-gopeshwar-news-c-47-1-gop1001-119237-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बस के ब्रेक हुए फेल, दो श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बस के ब्रेक हुए फेल, दो श्रद्धालु घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 17 Jun 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ धाम से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही बस लामबगड़ के पास ब्रेक फेल होने पर खाई में जाने से बाल-बाल बची। बस चालक बहादुर सिंह ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन को खाई की ओर जाने से रोक लिया और बस को पहाड़ी की तरफ मोड़ दिया। पत्थरों पर चढ़कर बस रुक गई जिससे बड़ा हादसा टल गया। बस में 32 श्रद्धालु सवार थे। हादसे में दो श्रद्धालु घायल हो गए। उन्हें पुलिस और प्रशासन की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पांडुकेश्वर में भर्ती कराया गया। घायलों में बीरपुर पंजाब की कमलेश (60) और चकरपुर, गुड़गांव (हरियाणा) निवासी ओमानस (14) शामिल हैं। गोविंदघाट थाना प्रभारी रुक्म सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत स्थिर है। संवाद