फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Dewal Tehsil could not be made operational even after nine years.

Chamoli News: देवाल तहसील नौ साल बाद भी नहीं हो सकी शुरू

Thu, 18 Jun 2026 11:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 18 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Dewal Tehsil could not be made operational even after nine years.

विज्ञापन
देवाल। वर्ष 2017 में पूर्ण तहसील का दर्जा मिलने के नौ साल बाद भी देवाल तहसील संचालित नहीं हो सकी है। इस कारण स्थानीय लोगों को प्रमाणपत्र, भूमि संबंधी कार्य और रोजगार से जुड़े दस्तावेज बनवाने के लिए 40 से 50 किलोमीटर दूर थराली तहसील जाना पड़ता है।
देवाल को 25 जुलाई 2016 को उप तहसील और 3 जनवरी 2017 को पूर्ण तहसील का दर्जा दिया गया था। इसके लिए विभिन्न पद भी सृजित किए गए थे लेकिन अब तक संचालन शुरू नहीं हो पाया। जिला पंचायत सदस्य उर्मिला बिष्ट ने कहा कि नौ साल बाद भी तहसील के लिए एक कुर्सी तक उपलब्ध नहीं हो पाई है। हाल ही में जिलाधिकारी ने एसडीएम थराली को सप्ताह में दो दिन देवाल में बैठने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इससे पहले भी मार्च 2025 में कर्मचारी तैनाती के आदेश जारी हुए थे लेकिन उसका पालन नहीं हो सका। विधायक भूपाल राम टम्टा ने तहसील के संचालन और रिक्त पदों को भरने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed