फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Houses of eight families at risk due to land subsidence in Saliyana.

Chamoli News: सलियाणा में भू-धंसाव से आठ परिवारों के मकानों को खतरा

Fri, 09 Oct 2026 04:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 09 Oct 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
Houses of eight families at risk due to land subsidence in Saliyana.
फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा एवं राहत कार्य की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। विकासखंड की ग्राम सभा सलियाणा के वार्ड संख्या 06 (अनुसूचित जाति बस्ती) में भारी वर्षा के कारण भू-धंसाव की समस्या पैदा हो गई है। भू-धंसाव से क्षेत्र के आठ परिवारों के मकानों और कृषि भूमि को खतरा बना है। ग्रामीणों एवं कांग्रेस ने प्रशासन से सुरक्षा कार्य करने की मांग उठाई।

शुक्रवार को ग्रामीणों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी चमोली को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को हुई अतिवृष्टि के कारण मकानों में दरारें आ गई हैं और उनके परिसर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इसके अलावा गदेरे के उफान और जमीन धंसने से खेती योग्य भूमि भी नष्ट हो रही है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष रावत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग तथा कृषि एवं भूमि संरक्षण विभाग को तुरंत सुरक्षा दीवार व चेकडैम बनाने की मांग की। ज्ञापन में हरीश चौहान, वर्षा देवी, बिमला देवी, उमा देवी, तारा देवी आदि शामिल हैं। वहीं एसडीएम अलकेश नौडियाल ने बताया कि गांव के नीचे भूस्खलन क्षेत्र में सुरक्षा कार्य किए जाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed