{"_id":"6aa92e3ad8a6c1a219056f2f","slug":"kartiks-garhwali-poem-secured-first-place-in-the-state-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-120897-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कार्तिक की गढ़वाली कविता को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कार्तिक की गढ़वाली कविता को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान
Tue, 15 Sep 2026 05:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 15 Sep 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
गोपेश्वर। बाल कवि कार्तिक तिवारी ने राज्य स्तरीय भाषायी प्रतियोगिता-2026 में प्रथम स्थान हासिल किया है। हिंदी दिवस पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्तिक को पुरस्कार और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
श्रीरामचंद्र भट्ट सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर में कक्षा दसवीं के छात्र कार्तिक तिवारी छोटी उम्र से ही समसामयिक विषयों पर कविताएं लिखते और प्रस्तुत करते आ रहे हैं। उत्तराखंड भाषा संस्थान देहरादून की ओर से हिंदी दिवस पर राज्य स्तरीय भाषायी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। कक्षा नौ से 12वीं तक के वर्ग में कार्तिक ने गढ़वाली भाषा में ‘पेड़ अगर जो मोह लगाते, फल डालियों पर सड़ जाते’ विषय पर स्वरचित कविता प्रस्तुत की। निर्णायकों ने उनकी कविता को प्रदेश में प्रथम स्थान के लिए चुना। इसके बाद कार्तिक ने कैबिनेट मंत्री खजान दास से मुलाकात कर उन्हें अपनी स्वरचित पुस्तक ‘बालपन’ भी भेंट की। कार्तिक की सफलता पर उनके पिता सुधीर तिवारी, माता मीना तिवारी और विद्यालय के शिक्षकों ने खुशी जताई। संवाद