फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   No blood bank at Karnaprayag Hospital; arrangements being made from 40 km away.

Chamoli News: कर्णप्रयाग अस्पताल में ब्लड बैंक नहीं, 40 किमी दूर से कर रहे व्यवस्था

Fri, 16 Oct 2026 03:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 16 Oct 2026 03:46 PM IST
विज्ञापन
No blood bank at Karnaprayag Hospital; arrangements being made from 40 km away.
कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग अस्पताल में भर्ती सोनम पुंडीर (28) को खून की जरूरत थी। मगर अस्पताल में ब्लड बैंक और पैथोलॉजिस्ट न होने के कारण परिजनों को करीब 40 किमी दूर गोपेश्वर से खून की व्यवस्था करनी पड़ी।
विज्ञापन

सोनम पुंडीर को कर्णप्रयाग अस्पताल में भर्ती किया गया था। जांच में उनका हीमोग्लोबिन 5.6 मिला था। ऐसे में पति सतेंद्र पुंडीर ने रक्तदाताओं से संपर्क किया। अस्पताल में आवश्यक संसाधनों, पैथोलॉजिस्ट सहित ब्लड बैंक की कमी के कारण रक्त की व्यवस्था नहीं हो सकी। इसके बाद सतेंद्र ने अपने भाई नवीन को गोपेश्वर भेजा। वहां मोहित बिष्ट और प्रदीप भंडारी ने एबी पॉजिटिव रक्तदान कर सोनम की मदद की। सतेंद्र पुंडीर ने बताया कि चमोली में 10 महीने से स्थायी पैथोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं हुई है। रक्त चढ़ाने से पहले जरूरी जांचों के लिए प्रशिक्षित कार्मिकों और संसाधनों की कमी है। वहीं भारतीय रेड क्रॉस शाखा सचिव सुरेंद्र रावत और शंकर बिष्ट ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर धन्यवाद दिया। वहीं कर्णप्रयाग अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीपी पुरोहित ने बताया कि ब्लड बैंक के लिए सिमली अस्पताल परिसर में पूर्व में सर्वे किया गया था। इसकी रिपोर्ट शासनस्तर को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed