{"_id":"6a2c023459b2cdbac201b3fb","slug":"pilgrims-reaching-hemkund-were-delighted-to-witness-snowfall-in-june-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-119145-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जून माह में बर्फबारी देख खुश हुए हेमकुंड पहुंचे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जून माह में बर्फबारी देख खुश हुए हेमकुंड पहुंचे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 12 Jun 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
बदरीनाथ में बारिश से ठंड बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्याेतिर्मठ। पिछले कुछ दिनों से बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी और बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। बृहस्पतिवार रात को भी हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई जबकि बदरीनाथ धाम में बारिश हुई। हेमकुंड में बर्फबारी हुई तो तीर्थयात्रियों ने बर्फ का जमकर लुत्फ उठाया।
बर्फबारी के बीच श्रद्धालु हेमकुंंड साहिब पहुंचे। मानवेंद्र सिंह और जसप्रीत ने बताया कि उन्होंने बर्फबारी के बीच ही हेमकुंड साहिब सरोवर में स्नान किया। उसके बाद गुरुद्वारे में मत्था टेका। पहली बार इतनी करीब से बर्फबारी होती देखी। उन्होंने कहा कि विश्वास ही नहीं हो रहा है कि जून माह में बर्फबारी हो रही है। मैदानी इलाकों में जहां भीषण गरमी पड़ रही है। वहीं हेमकुंड साहिब की यात्रा पर पहुंच रह श्रद्धालु गुरुद्वारे के दर्शनों के साथ ही बर्फबारी का मजा भी ले रहे हैं। इधर बदरीनाथ धाम में बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार को बारिश के बीच ही श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए।