सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Ramlila performance begins in Pokhari.

Chamoli News: पोखरी में रामलीला मंचन शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 16 Jun 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
Ramlila performance begins in Pokhari.
विज्ञापन
पोखरी (चमोली)। नगर क्षेत्र में सोमवार रात से भव्य रामलीला शुरू हो गई। मेला कमेटी की ओर से नगर में 10 दिवसीय रामलीला का मंचन किया जा रहा है। पहले दिन दशरथ दरबार, रावण दरबार का मंचन किया गया। राम जन्म के दौरान पूरा पंडाल श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। मेला समिति के अध्यक्ष मयंक पंत और संरक्षक कुंवर सिंह चौधरी ने बताया कि इन दिनों लोग गर्मी की छुट्टियों में गांव आए हैं और रामलीला को लेकर सभी में उत्साह बना है। इस दौरान समिति के सचिव संतोष चौधरी, महिधर पंत, मंदोदरी पंत, मधुसूदन चौधरी, सत्यप्रकाश पंत, कुलदीप चौधरी, दीपक चौधरी, जय चौधरी, भूपेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद


कार्यक्रम की खबर....
अंगद-रावण संवाद का हुआ मंचन
नंदासैंण। नैणी की अपर्णा देवी रामलीला मंडली समिति की ओर से आयोजित रामलीला के नौवें दिन अंगद-रावण संवाद का मंचन किया गया। कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समिति ने विधायक को भगवान राम की स्मृति और वाल्मीकि रामायण भेंटकर सम्मानित किया। रामलीला में अंगद-रावण संवाद हुआ। महेंद्र प्रसाद नैनवाल ने अंगद और विजय प्रसाद कैलखुरा ने रावण की भूमिका निभाई। लक्ष्मण सिंह राणा, शैलेश्वर महादेव धाम मंदिर समिति के सदस्य और सुभाष नौटियाल समेत कई लोग मौजूद थे। दूसरी ओर थराली के ग्वालदम में आयोजित रामलीला देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed