फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Students were felicitated.

Chamoli News: छात्रों को सम्मानित किया

Fri, 09 Oct 2026 04:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 09 Oct 2026 04:13 PM IST
विज्ञापन
Students were felicitated.
देवाल। जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हिमालयन पब्लिक स्कूल देवाल और राजकीय इंटर कॉलेज सवाड़ के छात्रों को सम्मानित किया गया। इन छात्रों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। गौचर में आयोजित जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में हिमालयन पब्लिक स्कूल देवाल के 18 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। उन्होंने संस्कृत समूह गान और संस्कृत नाटक दोनों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य दीपा कुनियाल, शिक्षकों और अभिभावकों ने इन सभी बच्चों को सम्मानित किया। राजकीय इंटर कॉलेज सवाड़ की छात्रा ति धपोला और प्रेमा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने वाद-विवाद प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य महेंद्र आर्य और प्रधान आशा धपोला ने इन दोनों छात्राओं का सम्मान किया। संवाद
विज्ञापन



वन्य जीव संरक्षण पर ग्रामीणों को किया जागरूक
गौचर। केदारनाथ वन प्रभाग के धनपुर रेंज ने ग्राम पंचायत झिरकोटी में वन्य जीव संरक्षण के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से वन्यजीवों की सुरक्षा व आवास संरक्षण में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि वन्यजीव पर्यावरण संतुलन के लिए महत्वपूर्ण हैं और इनकी सुरक्षा सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। वन दरोगा पुष्कर सिंह नेगी और मोहित नेगी ने संरक्षण के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील रहने और किसी भी गतिविधि की सूचना वन विभाग को देने को कहा। क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेंद्र नेगी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम जिम्मेदारी की भावना मजबूत करते हैं। इस मौके पर वन आरक्षी पूजा, दिव्या, सावित्री, हिम्मत सिंह पुंडीर सहित ग्रामीण मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed