{"_id":"6a2fe2373a189e09f90a9627","slug":"the-guilty-in-the-ketan-murder-case-should-receive-severe-punishment-soon-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-119192-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: केतन हत्याकांड के दोषियों को जल्द मिले सख्त सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: केतन हत्याकांड के दोषियों को जल्द मिले सख्त सजा
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 15 Jun 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। पर्वतीय शिल्पकार कल्याण सभा ने टिहरी जिले के युवक केतन की हत्या के दोषियों को जल्द सख्त सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह की जातिवादी घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाए।
शिल्पकार सभा ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि इस घटना में सरकार को पीड़ित परिवार के साथ खड़े होना चाहिए। हर तरह की हिंसा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। ज्ञापन भेजने वालों में सभा के अध्यक्ष गिरीश आर्य, धीरेंद्र गोडिया, मदन लोहानी, कैप्टन गोवर्धन, दिनेश शाह, जीडी हिंदवाल और प्रताप लाल आदि शामिल रहे। संवाद