सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Two primary schools will be designated as model schools in each block of Chamoli district

Chamoli News: चमोली जिले के प्रत्येक ब्लाॅक में दो प्राइमरी स्कूल बनेंगे आदर्श

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 20 Feb 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Two primary schools will be designated as model schools in each block of Chamoli district
विज्ञापन
चमोली जिले के प्रत्येक ब्लाक में दो प्राइमरी स्कूल बनेंगे मॉडल -शिक्षा विभाग कर रहा तैयारी, जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद बोले सीईओ
Trending Videos

कर्णप्रयाग/ गौचर। चमोली जिले में प्रत्येक ब्लॉक में दो प्राइमरी स्कूल आदर्श विद्यालय बनाए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने जिला प्रशासन की संस्तुति के बाद इसकी तैयारी की है। इन प्राइमरी स्कूल में बेहतर शैक्षणिक गतिविधियों को तैयार करने के लिए जरूरी संसाधन भी जल्द उपलब्ध कराए जाएंगे। नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत में बताया कि मॉडल स्कूल के लिए शीघ्र ही जनपद में 18 विद्यालयों का चयन किया जाएगा। इन विद्यालयों के चिह्नीकरण के लिए मानक तय किए जा रहे हैं। चयन के बाद इन विद्यालयों में भौतिक और अकादमिक प्रकार के संसाधनों की पूर्ण उपलब्धता इसी सत्र से कराई जाएगी l साथ ही चयनित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर में किया जाएगा l सीईओ सारस्वत ने बताया कि जिले में वर्तमान में प्रत्येक ब्लॉक में दो- दो आदर्श विद्यालय पूर्व से संचालित हैं। इसके अलावा पांच पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय भी जनपद में संचालित हो रहे हैंl विद्यालयों को आदर्श बनाने की प्रक्रिया में पूर्व चयनित आदर्श विद्यालय भी प्रतिभाग कर सकते हैं। कहा कि इस प्रक्रिया के लिए जिलाधिकारी गौरव कुमार की ओर से भी संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed