फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   UKD demands implementation of an effective employment policy.

Chamoli News: उक्रांद ने की प्रभावी रोजगार नीति लागू करने की मांग

Mon, 31 Aug 2026 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 31 Aug 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
UKD demands implementation of an effective employment policy.
गोपेश्वर। उत्तराखंड क्रांति दल ने राज्य में प्रभावी और ठोस रोजगार नीति लागू करने की मांग की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में उक्रांद के केंद्रीय प्रवक्ता सत्यप्रकाश सती ने कहा कि उत्तराखंड राज्य बने 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं। राज्य आंदोलन के दौरान रोजगार प्रमुख मुद्दों में शामिल था, लेकिन आज तक प्रदेश में ठोस रोजगार नीति नहीं बन पाई है। उन्होंने कहा कि राज्य में बारी-बारी से दोनों राष्ट्रीय दलों की सरकारें सत्ता में आईं, लेकिन युवाओं के रोजगार के लिए प्रभावी नीति बनाने में सरकारें असफल रही हैं।
विज्ञापन

रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं होने के कारण प्रदेश के युवा लगातार पलायन कर रहे हैं और रोजगार की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की युवा शक्ति राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, लेकिन रोजगार के अभाव में उसका लाभ प्रदेश को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सरकार से युवाओं के लिए स्थायी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और तत्काल ठोस रोजगार नीति बनने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed