{"_id":"69ed02c7166b322da4000a58","slug":"waiting-in-line-for-gas-karnpryag-news-c-5-1-drn1019-955952-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: गैस के लिए लग रही लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: गैस के लिए लग रही लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
कर्णप्रयाग। क्षेत्र में घरेलू गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं। कई जगह एक माह से अधिक समय से गैस वाहन न आने के कारण लोगों को दूरदराज के इलाकों से सिमली गैस गोदाम तक पहुंचना पड़ रहा है।
भीषण गर्मी में भी लोग गैस के लिए लंबी लाइनों में अपनी बारी का इंतजार करने के लिए मजबूर हैं।
शनिवार को सिमली औद्योगिक क्षेत्र में लोग अपने खाली सिलिंडर लेकर लंबी लाइन लग गई। इस दौरान कई उपभोक्ताओं को डीएसी कोड न आने से भी गैस मिलने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिमली गैस गोदाम में गैस से भरे ट्रक के आने की खबर मिलते ही लोग अपने सिलिंडर लेकर पहुंच गए, जिससे लंबी लाइनें लग गईं। कैलाश चौधरी ने बताया कि बीते सप्ताह सुबह से रात तक इंतजार करने के बाद भी उन्हें गैस नहीं मिली तो आज दोबारा सिलिंडर लेने पहुंचे हैं।
जैंटा कोटी निवास ी रिया कठैत ने गैस भरवाने के लिए एक हजार रुपये में वाहन बुक किया। गांव तक पहुंचने में सिलिंडर दो हजार का पड़ेगा।
संतोषी देवी, सुमन मैखुरी और शकुंतला मैठाणी सहित कई उपभोक्ताओं ने बताया कि कर्णप्रयाग और गौचर में एक माह से अधिक समय से गैस की गाड़ी नहीं आई है। वहीं रमेश, राहुल कुमार, आरती और सुभाष जैसे उपभोक्ताओं ने सभी क्षेत्रों में गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि डीएसी कोड की समस्या भी गैस न मिलने का एक कारण बन रही है।
इंडेन गैस एजेंसी की प्रबंधक रजनी थपलियाल ने बताया कि प्लांट से गैस की खेप मिलने पर उपभोक्ताओं को नियमित रूप से रसोई गैस वितरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि एजेंसी आपूर्ति बनाए रखने का प्रयास कर रही है।

कमेंट
कमेंट X