{"_id":"69c663ba6d066fa35c0507fb","slug":"walls-are-being-constructed-where-there-is-no-damage-due-to-the-disaster-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-117800-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जहां आपदा से नुकसान नहीं वहां करा रहे दीवार का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जहां आपदा से नुकसान नहीं वहां करा रहे दीवार का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 27 Mar 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सिरोखोमा गांव में सुरक्षात्मक कार्य करवाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। सिरोखोमा के ग्रामीणों ने आवासीय भवनों के ऊपर हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए सुरक्षात्मक कार्य करवाने की मांग की। ग्रामीणों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि अब ऐसी जगह दीवार का निर्माण कराया जा रहा है जहां आपदा से कोई नुकसान नहीं हुआ है।
होशियार सिंह, केशर सिंह, सुरेंद्र सिंह, दौलत सिंह, मान सिंह परमार, अरुणा परमार, नारायण सिंह, गोपाल सिंह, मोहन सिंह ने कहा कि गोपेश्वर बैतरणी-सिरोखोमा-बैरागना सड़क निर्माण के दौरान गांव के ऊपर स्कपर बना दिए गए हैं। इससे बरसाती पानी गांव के ऊपर आने लगा और भूस्खलन शुरू हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि आपदा से क्षतिग्रस्त रास्तों, नाली निर्माण व भवनों की सुरक्षा के लिए कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। अब ऐसी जगह पर दीवार का निर्माण करवाया जा रहा है जहां आपदा से कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने बरसात में गांव के लिए बने खतरे को देखते हुए सुरक्षात्मक कार्य करवाने की मांग की। साथ ही लोनिवि की ओर से गांव के ऊपर स्कपर व नाली निर्माण न करने व बिना वजह के दीवार निर्माण करने की जांच की मांग की।
Trending Videos