सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Consumers returned disappointed after not getting cooking gas from the gas agency

Champawat News: गैस एजेंसी में रसोई गैस न मिलने से निराश होकर लौटे उपभोक्ता

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 16 Mar 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Consumers returned disappointed after not getting cooking gas from the gas agency
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में रसोई गैस के लिए लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को गैस एजेंसी में रसोई गैस न बंटने से घंटों इंतजार के बाद लोगों को खाली हाथ निराश होकर लौटना पड़ा। सोमवार सुबह से ही लोग गैस रिफिलिंग के लिए गैस एजेंसी में आने शुरू हो गए थे। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। गैस एजेंसी में कर्मचारियों के पहुंचने के बाद उन्हें गैस न मिलने की जानकारी मिली तो उन्हें निराश होना पड़ा। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस भराने के लिए एजेंसी के चक्कर काटते थक चुके हैं, लेकिन गैस न मिलने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसी प्रबंधक उमेश सिंह बिष्ट ने बताया कि सोमवार को प्लांट से गैस का वाहन नहीं पहुंचा, इसके चलते उपभोक्ताओं को गैस वितरित नहीं की गई। प्रबंधक ने बताया कि मंगलवार को एजेंसी में दो गैस के वाहन पहुंचने वाले हैं। जिनका विभिन्न चिह्नित स्थानों पर वितरण किया जाएगा, इसकी सूचना संबंधित क्षेत्र के लोगों को दी जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed