सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Eye problems increased due to haze and dust

Champawat News: धुंध और धूल से बढ़ीं आंखों की समस्याएं

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 14 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Eye problems increased due to haze and dust
विज्ञापन
चंपावत। जिले में इन दिनों फैली धुंध और धूल का असर लोगों की आंखों पर दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल में ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही अन्य नगर क्षेत्रों में आंखों से जुड़ी समस्याओं के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। चिकित्सकों के अनुसार प्रतिदिन 20 से अधिक मरीज आंखों में जलन, खुजली, पानी आने और लालिमा की शिकायत लेकर उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
Trending Videos

नेत्र विशेषज्ञ डॉ. शौर्य कि धुंध छाने, मौसम में बदलाव और हवा के साथ उड़ने वाली धूल-मिट्टी और अन्य कारणों से वातावरण में सूक्ष्म कणों की मात्रा बढ़ गई है। इसका सीधा असर आंखों पर पड़ रहा है। आंख से पानी आना और ठीक से देख पाना आसान नहीं हो रहा है। इस कारण एलर्जी और संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि समस्या से बचने के लिए धूल-धुंध में बाहर निकलते समय चश्मे का प्रयोग करें। आंखों को बार-बार हाथ लगाने से बचें और बाहर से आने के बाद साफ पानी से आंखों को धोएं। यदि आंखों में जलन, लालिमा या धुंधला दिखने जैसी समस्या दो दिन से अधिक बनी रहे तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

............
मुवानी में लोग धूल से परेशान

मुवानी(पिथौरागढ़) । कस्बे में सड़क से उठ रही धूल के गुबार से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। स्टोन क्रशर से सामग्री ढोने वाले डंपरों से उठ रही धूल से लोगों में बीमारी का खतरा बढ़ रहा है। सड़क पर लगातार पानी का छिड़काव नहीं होने से काफी दिक्कत हो रही है। व्यापारियों ने क्रशर स्वामी से सड़क पर पानी छिड़काव करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed