सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People got angry due to lack of water in the taps, sent a memorandum to the DM.

Champawat News: नलों में पानी न आने से लोग भड़के, डीएम को ज्ञापन भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 10 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
People got angry due to lack of water in the taps, sent a memorandum to the DM.
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर के रोडवेज स्टेशन के पास वार्ड संख्या-4 में घरों में पानी न आने से में गुस्सा है। बृहस्पतिवार को सामाजिक कार्यकर्ता दीपक चंद्र भट्ट के नेतृत्व में लोगों ने तहसील में डीएम मनीष कुमार को संबोधित ज्ञापन सौंप कर पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की।
Trending Videos

लोगों ने बताया कि 22 दिन से उनके घरों में पानी नहीं आ रहा है। जल संस्थान से शिकायत करने पर कर्मियों की ओर से टालमटोली की जा रही है। लोगों ने बताया कि कुछ समय पहले नई पाइपलाइन बिछाने वाले ठेकेदार की ओर से जगह-जगह पुरानी लाइनो को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को लाइन की मरम्मत कराने के निर्देश देने और पानी आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में खोखा पटरी हाथ ठेली व्यापार एसोसिएशन प्रदेश महामंत्री शिव कुमार सक्सेना, सीमा रानी, गीता, कन्हैया, सुभाष, गीता, सतीश कुमार, पूजा आदि शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed