सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Employees took out a bike rally for the restoration of old pension.

Haridwar News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने निकाली बाइक रैली

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
Employees took out a bike rally for the restoration of old pension.
विज्ञापन
हरिद्वार। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस) उत्तराखंड के संयोजन में हरिद्वार में पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण के विरोध और टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने की मांग के लिए बाइक रैली निकाली गई। रैली जटवाड़ा पुल, ज्वालापुर से प्रारंभ होकर रानीपुर मोड़, चिन्मय डिग्री कॉलेज होते हुए रोशनाबाद स्थित जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंची।
Trending Videos

प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली, सरकारी विभागों के निजीकरण पर रोक और 23 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मुक्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है। महामंत्री मुकेश रतूड़ी ने एनपीएस को कर्मचारियों के भविष्य के लिए असुरक्षित बताते हुए इसे समाप्त करने की मांग की। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विकास कुमार शर्मा ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। जिलाध्यक्ष सुखदेव सैनी ने कहा कि कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए एकजुट हैं और संघर्ष जारी रहेगा।
कर्मचारी नेता जेपी चाहर ने कहा कि यह आंदोलन कर्मचारियों के सम्मान और भविष्य से जुड़ा है। डॉ. शिवा अग्रवाल ने कहा कि टीईटी अनिवार्यता जैसे मुद्दों पर सरकार को व्यावहारिक निर्णय लेना चाहिए, ताकि, लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों के साथ न्याय हो सके। इस मौके पर शांतनु शर्मा, चंद्रहास सिंह, मुकेश चौहान, मनोज सैनी, वीरसिंह पंवार, सदाशिव भास्कर, दीपक चौहान, अश्वनी चौहान, हेमेंद्र चौहान, राजेश सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed