{"_id":"6ae9c8538a44fbf0b009bc74","slug":"fir-registered-over-attack-involving-trespass-into-a-home-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-156258-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: घर में घुसकर हमले के आरोप में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: घर में घुसकर हमले के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
Tue, 03 Nov 2026 05:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Tue, 03 Nov 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
- कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई प्राथमिकी
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र के जियापोता गांव में घर में घुसकर एक युवक और उसके परिवार पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला करने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छह नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस के अनुसार, राजन निवासी मिस्सरपुर जियापोता ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह गाड़ी चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। पिछले कई दिनों से उसकी पत्नी उसकी अनुपस्थिति में वृद्ध माता-पिता के साथ विवाद कर रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर उसने पत्नी को समझाने का प्रयास किया तो वह उससे भी झगड़ा करने लगी। आरोप है कि पत्नी ने पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी थी। चार अगस्त 2026 की सुबह करीब 8:45 बजे सुधीर, लखन, अर्जुन, विजय, वासु, रोहित और पांच अन्य लोग एक राय होकर उसके घर में जबरन घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उस पर और परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोगों ने आकर बीच-बचाव कराया। आरोप है कि जाते समय हत्या कर शव खेत में गाड़ देने की धमकी दी। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। जांच की जा रही है।