{"_id":"69e774e56d0be22c840437b3","slug":"four-people-have-been-named-in-a-rs-144-crore-industrial-land-fraud-case-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-147773-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: औद्योगिक भूमि के नाम पर 1.44 करोड़ की धोखाधड़ी में चार नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: औद्योगिक भूमि के नाम पर 1.44 करोड़ की धोखाधड़ी में चार नामजद
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के नाम पर एक महिला से करोड़ों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलरों और जमीन मालिक नामी परिवार की दंपती ने मिलकर औद्योगिक भूमि बताकर प्लॉट बेचा। आधी जमीन ग्राम समाज की निकली। पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, राजरानी पत्नी विनीत कुमार निवासी बल्लभगढ़ फरीदाबाद हरियाणा हाल कृष्णा गार्डन कनखल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्हें सिडकुल में उद्योग लगाने के लिए भूमि खरीदनी थी। इस बीच उनका संपर्क प्रॉपर्टी डीलर रतन कुमार पांडे और आसिमा से हुआ, जिन्होंने उन्हें मानसी विरमानी और उनके पति आशीष विरमानी निवासी आवास विकास मॉडल कॉलोनी रानीपुर मोड़ से मिलवाया। मानसी विरमानी ने खुद को भूमि का वैध भूमिधर बताते हुए ग्राम सलेमपुर महदूद स्थित 2008 वर्गमीटर भूमि को औद्योगिक उपयोग के लिए उपयुक्त बताया। उनके झांसे में आकर उन्होंने 4 अप्रैल 2022 को 1.24 करोड़ में खरीदकर भूमि का बैनामा अपने नाम करवा लिया।
आरोप है कि बाद में जब उसने भूमि से संबंधित राजस्व अभिलेखों की जांच में पता चला कि भूमि का भू-उपयोग इस शर्त के साथ औद्योगिक किया गया था कि इसका उपयोग केवल मूल स्वामी मानसी विरमानी ही कर सकती हैं। ऐसे में ये भूमि को बेचने का उन्हें कोई अधिकार नहीं था। आरोप है कि जमीन की पैमाइश कराने पर सामने आया कि करीब आधी भूमि ग्राम समाज के नाले में आती है। आरोप लगाया कि चारों ने 1.24 करोड़ की ठगी की। कमीशन और अन्य खर्चों के नाम पर करीब 20 लाख अतिरिक्त भी वसूल लिए। इन लोगों से संपर्क किया तो टालमटोल करते रहे। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X